फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One unit of blood donation, the soldiers Respect

एक यूनिट रक्तदान करें, सैनिकों का सम्मान करें

Mon, 25 Jul 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 25 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
One unit of blood donation, the soldiers Respect
रक्‍तदान
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा ने कहा था, ‘मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन आऊंगा जरूर...’। सीमा पर तड़तड़ाती गोलियों के बीच ये हमारे जवानों का तना हुआ फौलादी सीना है, जिसके पीछे हम महफूज हैं और चैन से जी रहे हैं। उनके खून का कतरा-कतरा हमारी हिफाजत के लिए ही बहता है। निर्भय होकर बर्फ के बीच वो वीर जमे हैं, तने हैं मुल्क के लिए। 
विज्ञापन


तो आइए, उनकी उस निर्भीकता को सलाम करें, रक्तदान करें क्योंकि अमर उजाला फाउंडेशन 1999 के कारगिल संघर्ष में जांबाजी से लड़ने वाले देश के शहादत को नमन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर देश के लिए अपने एक यूनिट लहू का दान कर मानवता के रिश्तों को मजबूती देने और जरूरतमंदों की मदद में भागीदारी बनें। शिविर में भाग लेकर देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए सीमा पर मुस्तैद प्रहरियों तक ये पैगाम पहुंचा दें कि हमें उन पर गर्व है। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed