फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One Tree for Mother campaign will reach 75 countries, pledge to plant 3000 crore trees

Varanasi News: 75 देशों तक पहुंचेगा एक पेड़ मां के नाम अभियान, 3000 करोड़ पौधरोपण का संकल्प

Fri, 19 Sep 2025 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
One Tree for Mother campaign will reach 75 countries, pledge to plant 3000 crore trees
एक पेड़ मां के नाम अभियान दुनिया के 75 देशों तक पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेव अर्थ मिशन और एक पेड़ मां के नाम अभियान की घोषणा की गई। वर्ष 2040 तक 3,000 करोड़ पौधरोपण और इसे 75 देशों तक फैलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जन्मदात्री मां, मातृभूमि और धरती मां के सम्मान में एक पेड़ लगाए। वह पौधा उनके जीवन व मूल्यों का भावी पीढ़ियों के लिए प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ताज गेंजेस के प्रांगण में हुए समारोह में 7 विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘प्राइड ऑफ भारत अवाॅर्ड्स 2025’ और 21 विभूतियों को ‘आइकॉन ऑफ उत्तर प्रदेश अवाॅर्ड्स’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर रजत मोहन पाठक ने कहा कि समाज की शक्ति, सहयोग और संस्कार ही मेरी असली प्रेरणा है। चेयरमैन डॉ. अजय देसाई ने कहा कि वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा आने वाले सालों में दुनिया के 75 देशों तक पहुंचेगी। संदीप चौधरी ने बताया कि हमारा लक्ष्य इसे एक वैश्विक जनआंदोलन बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके। अभियान पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु, डॉ. आनंद दोशी, डॉ. निशांत शाह, ऋचा वशिष्ठ, मुकेश चावड़ा, राजवी देसाई, साक्षी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed