{"_id":"57e589894f1c1b3276a826ba","slug":"one-thousand-students-will-not-be-able-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार छात्र नहीं दे पाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार छात्र नहीं दे पाएंगे वोट
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में एक हजार छात्र इस बार वोट नहीं दे पाएंगे। प्रवेश में देरी और समय से परिचय पत्र न पाना इसकी मुख्य वजह है। मतदान की पारदर्शिता के लिए इस बार बारकोड युक्त परिचय पत्र दिया गया है और कंप्यूटर में बारकोड नंबर का मिलान कर मतदान की अनुमति दी जाएगी। ऐसे में बिना परिचय पत्र वाले छात्र वोट नहीं दे पाएंगे।
विद्यापीठ में 26 सितंबर को होने वाले चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। कुल दस बूथों पर 7896 विद्यार्थी मतदान करेंगे। दाखिला करीब नौ हजार छात्रों का हुआ है लेकिन इसमें एक हजार ऐसे हैं, जिनका देर मेें प्रवेश होने से परिचय पत्र नहीं बन सका है। मतदान से वंचित होने वाले विद्यार्थी कुलानुशासक कार्यालय से लेकर चुनाव कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं।
प्रत्याशी भी अधिकारियों से ऐसे छात्रों को राहत देने की मांग कर रहे हैं लेकिन मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। चुनाव अधिकारी प्रो. शंभू उपाध्याय का कहना है कि लिंगदोह समिति के नियमानुसार अब मतदाता सूची में फेरबदल संभव नहीं है।