{"_id":"6083d61e8ebc3ed1d33b0db1","slug":"one-teacher-suspended-for-violating-model-code-of-conduct-action-started-on-three-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एक शिक्षक निलंबित, तीन अन्य पर कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एक शिक्षक निलंबित, तीन अन्य पर कार्रवाई शुरू
Sat, 24 Apr 2021 01:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:56 PM IST
सार
बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रूपेश कुमार दुबे को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर एक उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर एक उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पर सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है जबकि तीन अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू की गई है।
बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रूपेश कुमार दुबे को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर एक उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के ही अन्य मामले में शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय लेतरहां के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय बघौता के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार तथा शिक्षा क्षेत्र रेवती के गंगा पांडेय, टोला के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष वर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।