{"_id":"5c8782fdbdec22142f019fa8","slug":"one-man-died-due-to-sink-in-pond-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी बाइक, डूबने से युवक की मौत, साथी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी बाइक, डूबने से युवक की मौत, साथी लापता
Tue, 12 Mar 2019 03:29 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 12 Mar 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बाइक अनियंत्रित हो कर तालाब में गिर पड़ी, जिस पर सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं उसका साथी अभी भी लापता है। मौके पर पहुंची पुलिस दूसरे युवक की तलाश करा रही थी।
विज्ञापन
जिले के सकलडीहा कोतवाली के दीनदासपुर गांव निवासी कमलाकांत कुशवाहा का पुत्र रामानंद कुशवाहा(32)सोमवार की देर रात अपने साथी मनीष यादव उर्फ बुलंद के साथ सकलडीहा से लौट रहा था। लौटते समय सकलडीहा ओरवा मार्ग में तालाब के पास रामानंद की बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। जिसमें डूबने से रामानंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं साथी मनीष कुमार यादव का कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने गड्ढे में बाइक गिरी देख कर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जहां सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।इसी दौरान एएसपी प्रेमचंद्र और सीओ प्रदीप सिंह चंदेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोर ने तालाब में से रामानन्द कुशवाहा का शव निकाल लिया।
विज्ञापन
वहीं, प्रभारी कोतवाल चंद्रदेव राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एएसपी प्रेमचंद और सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि रामानंद के साथी मनीष यादव की खोजबीन की जा रही है।