फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one killed and two injured due to Car collided with truck while overtaking on varanasi Ring Road

Varanasi: रिंग रोड पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

Fri, 10 Feb 2023 11:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Feb 2023 11:07 PM IST
सार

वाराणसी के सभईपुर गांव में रिंग रोड पर ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार बालू लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक मनियारीपुर गांव निवासी शुभम पटेल (28) की मौत हो गई। 

विज्ञापन
one killed and two injured due to Car collided with truck while overtaking on varanasi Ring Road
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सभईपुर और रखौना गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।

विज्ञापन

लोहता थाना अंतर्गत सभईपुर गांव में रिंग रोड पर ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार बालू लदे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार चालक मनियारीपुर गांव निवासी शुभम पटेल (28) की मौत हो गई। शुभम के पास से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि शादीशुदा शुभम एक बच्चे का पिता था और ट्रैवल्स की कार चलाता था। पुलिस की सूचना पर परिजन दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। शनिवार को शुभम के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, मिर्जामुराद थाना अंतर्गत रखौना गांव में नेशनल हाइवे पर एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इस वजह से उसके पीछे चल रहा ट्रक उससे जा टकराया। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक मैनपुरी निवासी वीरेश कुमार यादव और खलासी रिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed