फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One hundred twenty two additional center administrator appointed

यूपी बोर्ड परीक्षाः नकल रोकने के लिए 122 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की हुई नियुक्ति

Fri, 02 Feb 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Feb 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
One hundred twenty two additional center administrator appointed
demo pic
वाराणसी में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार लापरवाही न हो। ‌‌इसलिए हर स्तर पर सजगता बरती जा रही है। इसी बीच नकल रोकने की कवायद और तेज कर दी गई है। इसके लिए 122 अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है। ये व्यवस्था स्वकेंद्र वाले विद्यालयों में रहेगी।
विज्ञापन


142 परीक्षा केंद्रों में से 122 केंद्रों पर स्वकेंद्र की सुविधा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इन सभी विद्यालयों में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन कराने की जिम्मेदारी डीएम, डीआईओएस और जेडी को सौंपी है। इस लिहाज से अधिकारियों की ओर से यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 122 विद्यालयों में केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नकल पर नजर रखेंगे।

परीक्षा में गहराएगा कक्ष निरीक्षकों का संकट  

One hundred twenty two additional center administrator appointed
demo pic
यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों का संकट गहरा सकता है। वित्तविहीन शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने से मना कर दिया है। पिछले साल की गई परीक्षा ड्यूटी का मूल्यांकन न मिलने से वित्तविहीन शिक्षक खफा है।

इसे लेकर अधिकारियों के माथे पर भी बल पड़ गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में 2300 वित्तविहीन शिक्षकों की ड्यूटी इस बार लगाई है। ऐसे में अगर वो अपने ऐलान पर कायम रहते हैं तो बोर्ड परीक्षा के दौरान समस्या खड़ी हो सकती है। तीन फरवरी को क्वींस इंटर कॉलेज में होने वाली केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में इस पर भी चर्चा होगी। 

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन फरवरी को दोपहर दो बजे से राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बैठक होगी। बैठक जिलाधिकारी लेंगे जिसमें केंद्र व्यवस्थापकों के साथ सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़ाका दल के सदस्य मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed