फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one hundred eighteen km long 110 drains will be cleaned by June 30 In Varanasi

Varanasi News: वाराणसी में 118 किमी लंबे 110 नालों की 30 जून तक की जाएगी सफाई, 28 बड़े पंप से निकलेगा पानी

Wed, 08 May 2024 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 08 May 2024 03:35 PM IST
सार

Varanasi News: बीते आठ साल से यह मशीन खराब थी। अब मरम्मत कराई गई है। मशीन से सिल्ट निकालने और उसे उठाने में आसानी होगी। यह मशीन पानी के प्रेशर से चोक सीवर को खोल देती है। इसकी मदद से 11 किलो मीटर की ट्रंक लाइनें खोली जाएंगी।

विज्ञापन
one hundred eighteen km long 110 drains will be cleaned by June 30 In Varanasi
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के 118 किलो मीटर लंबे 110 नालों की सफाई 30 जून तक कराई जाएगी। इससे जलभराव की समस्या कम हो जाएगी। बारिश में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। इसी तरह शहर की सीवर समस्या को ध्यान में रखकर जलकल, सामान्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग की समन्वय टीम बनी है, जो सीवर से जुड़ी हर समस्या का निदान करेगी। यह कहना है नगर आयुक्त अक्षत वर्मा का।

विज्ञापन


नगर आयुक्त नगर निगम कार्यालय में सीवर और पेयजल से संबंधित मामलों में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पाइप वाले नालों की सफाई जलकल कराएगा। खुले नालों की सफाई सामान्य विभाग और तीन फीट से छोटे नालों की सफाई स्वास्थ्य विभाग कराएगा। इसमें एक करोड़ की सुपर शकर मशीन का इस्तेमाल भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


जलभराव वाले 84 स्थान चिह्नित, 28 बड़े पंप से निकाला जाएगा पानी
नगर आयुक्त ने कहा कि लो लैंड और जलभराव वाले 84 स्थानों को चिह्नित किया गया है। 28 बड़े पंप का इंतजाम किया गया है। बारिश में जलभराव हुआ तो पंपों की मदद से पानी निकाला जाएगा। पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जा रही है। जलकल को हिदायत दी गई है कि सभी क्षेत्रों में पानी का प्रबंध करें। जहां पानी नहीं आ रहा है, वहां वाटर टैंकर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


440 पार्कों में दूध ब्रेड के आउटलेट होंगे
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर विकास विभाग की शाखा रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड इनवायरमेंटल स्टडीज की मदद से नगर निगम 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है। इसमें शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का खाका खींचा जाएगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत करसड़ा के कूड़ा निस्तारण प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अतिरिक्त कूड़ा रमना भेजा जाएगा।

नगर आयुक्त के मुताबिक, सारनाथ से कूड़ा करसड़ा भेजने में डीजल की अधिक खपत हो रही है। इसे देखते हुए ही शहर के उत्तरी इलाके में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाया जाएगा। सेनेटरी लैंड फिल के लिए जापान का सहयोग लिया जाएगा। इसका सर्वे चल रहा है। 440 पार्कों में दूध ब्रेड के आउटलेट खोले जाएंगे। आउटलेट खोलने वाली कंपनी ही पार्कों की देखरेख करेगी। चुनाव बाद गंगा घाटों और विज्ञापन के बायलॉज के आधार पर काम किया जाएगा।

गंगा घाटों पर रहेगी प्रोटेक्शन फोर्स
नगर आयुक्त ने कहा कि गंगा घाटों पर प्रोटेक्शन फोर्स तैनात रहेगी, जो हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखेगी। जुर्माना भी लगाएगी। विज्ञापनों पर क्यूआर कोड होगा। कबाड़ में पड़ी 94 गाड़ियों में से 43 की मरम्मत कराई जाएगी। 30 स्क्रैप में जाएंगी।

28 तरह के लाइसेंस शुल्क जमा किए जा सकेंगे
नगर आयुक्त ने बताया कि आने वाले दिनों में स्मार्ट काशी एप पर 28 प्रकार के लाइसेंस शुल्क जमा करने की सुविधा दी जाएगी। इसके घर बैठे लोग आसानी से शराब, बीयर, डेयरी, अस्पताल आदि का शुल्क जमा कर सकेंगे।


बांड के लिए कैबिनेट की मंजूरी बाकी
नगर आयुक्त के मुताबिक, नगर निगम बांड को कैबिनेट से मंजूरी लेनी बाकी है। बांड की धनराशि से सिगरा और पशु चिकित्सालय की जमीन पर तीन फ्लोर की बिल्डिंग का निर्माण होगा। उसे किराये पर दिया जाएगा। पशु चिकित्सालय की जमीन पर खुलने वाला पार्लर ऐढ़े शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed