फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One Expo leather products are being sold in

कार्पेट एक्सपो में बेचे जा रहे चमड़े के उत्पाद

Tue, 13 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
One Expo leather products are being sold in
वाराणसी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगे तीन दिवसीय कालीन एक्सपो में नियमों को ताक पर रख पशुओं की खालों के उत्पाद भी दिखाए जा रहे हैं। नियमानुसार इस एक्सपो में केवल हस्तनिर्मित कालीन के ही स्टॉल लगाए जा सकते हैं। इसकी जानकारी मांगने पर अधिकारियों में खलबली मच गई है और मामले से पल्ला झाड़ने में जुट गए हैं।

एक्सपो में ऐसे कई स्टॉल लगाए गए हैं जहां कालीन की शक्ल में पशुओं की खाल क्लिप से लटकी है। स्टॉल संचालकों ने बताया कि यह ब्राजील व अर्जेंटीना के बैलों की खाल से बना हुआ है। स्टाल संचालकों ने यह भी बताया कि इनकी शुरुआती कीमत 75 से 80 डॉलर है और 400 डॉलर तक ऐसे उत्पाद बिकते हैं। इस बाबत जब एक्सपो से जुड़े अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उधर, आननफानन एक्सपो से ऐसे उत्पाद समेटे जाने लगे।

इस मामले में सीईपीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिव कुमार गुप्ता का कहना है कि कालीन एक्सपो में केवल हस्तनिर्मित कालीन का ही प्रदर्शन होना चाहिए। लेदर काउंसिल द्वारा आयोजनों में लेदर प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है। ऐसे स्टॉल मंगलवार से एक्सपो में नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed