फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one died of corona, 121 new patients found

कोरोना से एक की मौत, 121 नए मरीज मिले

Thu, 10 Feb 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
one died of corona, 121 new patients found
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं, धीरे-धीरे ही सही मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बीएचयू में एक मरीज की मौत हुई जबकि विभिन्न जगहों से कुल 121 नए मरीज मिले हैं। 175 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1062 आ गई है। बुधवार को 5760 सैंपलों की रिपोर्ट में 121 नए मरीज मिले, इसके बाद संक्रमण दर 2.10 प्रतिशत पहुंच गया। एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होम आइसोलेशन में 174 मरीज स्वस्थ हुए। एक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। चौबेपुर खुर्द के 60 वर्षीय जिस पुरुष की मौत हुई है, उसे कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारियां भी थीं। अब जिले में कुल 12,700 मरीजों में 11,628 के डिस्चार्ज होने के बाद रिकवरी रेट भी 91.56 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में 10298 को लगा टीका
जिले में बुधवार को कुल 10,298 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 2,047 को पहली और 7,448 लोगों को दूसरी डोज लगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार को 3,502 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। 509 को पहली और 2,993 किशोरों को दूसरी डोज लगाई गई। 803 लोगों ने एहतियाती टीका भी लगवाया। अब तक जिले में कुल 55,71,410 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, इसमें 2,17,065 किशोरों को पहली और 25,061 को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed