{"_id":"5ebb85e38ebc3e90343d6257","slug":"one-died-in-two-bikes-collided-accident-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत ने छीनी अधेड़ की जिंदगी, दूसरे की भी हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत ने छीनी अधेड़ की जिंदगी, दूसरे की भी हालत गंभीर
Wed, 13 May 2020 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
accident demo pic
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो बाइक की आपस में भिड़ंत होने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जिसमें एक शख्स घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर बाजार में दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोट आई है। पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हेमापुर निवासी फूलचंद यादव(50) मंगलवार की रात तरहठी बाजार से घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे सुभाषनगर बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में फूलचंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरी बाइक पर सवार छबीलेपुर निवासी रमेश कुमार पटेल(35) को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से घायल को मुंगराबादशाहपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।