{"_id":"5e1c26878ebc3e88137ea488","slug":"one-died-bike-and-vehicle-collision-in-rihania-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Mon, 13 Jan 2020 01:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रोहनिया नरसडा जक्खिनी निवासी कमला प्रसाद पटेल(53) का मोहनसराय में श्रीनाथ दवाखाना के नाम से मेडिकल स्टोर है। यहीं से दुकान बंद कर रविवार रात को बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
रात 10 बजे मातलदेई के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 112 पीआरबी, ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाते ही पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।