{"_id":"5b0af0de4f1c1bfd6e8b4df0","slug":"one-day-ago-celebration-in-home-and-next-day-mourning-of-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले 12वीं के रिजल्ट से घर में आई खुशियां, अगले दिन पसरा मातम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पहले 12वीं के रिजल्ट से घर में आई खुशियां, अगले दिन पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 28 May 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले घर के बेटे का सीबीएसई-12वीं की परीक्षा का परिणाम आने से खुशियां मनाई गईं। वहीं रविवार को उसी घर में मातम की आवाजें आ रही हैं। मिर्जापुर में गंगा में डूबे बनारस के तीनों छात्रों के घर का यही हाल है।
सक्षम ओबरॉय, अविनाश मौर्या और हसन तीनों बहुत अच्छे दोस्त थे। तीनों ने इस बार सीबीएसई-12वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार को सीबीएसई परिणाम जारी होने के बाद तीनों ने रविवार को पिकनिक की योजना बनाई।
भोर में तीनों बाइक से रुदौली घाट, चुनार में पिकनिक मनाने के लिए निकल गए। वहां पिकनिक के दौरान अविनाश और सक्षम गंगा में नहाने उतर गए। जबकि तैरना न आने की वजह से हसन किनारे बैठ गया। नहाने के दौरान अविनाश और सक्षम गहरे पानी में चले गए और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सक्षम के पिता भेलूपुर के संत गोपाल नगर, बड़ी पटिया निवासी प्रवीण ओबरॉय कंप्यूटर पार्ट्स का व्यापार करते हैं। सक्षम दो भाइयों में बड़ा था। वहीं, अविनाश मौर्या के पिता चंद्रकेश मौर्या शिक्षा विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं और हेडगेवार नगर थाना मंडुआडीह के निवासी हैं। एक बहन और दो भाइयों में चंद्रकेश सबसे छोटा था।

मोबाइल पाने की हसरत रह गई अधूरी
demo pic
उत्तरी ककरमत्ता में रहने वाले हसन के पिता आरिफ रिजवी सीए कंसल्टेंसी में काम करते हैं। हसन, सक्षम और चंद्रकेश तीनों में गहरी दोस्ती थी और पढ़ाई भी साथ ही किया करते थे। घटना के बाद इनके घरों में गम और मातम पसरा था।
हशन ने बताया कि गहरे पानी मे चले जाने से जब सक्षम डूबने लगा तो अविनाश ने उसे बचाने की कोशिश की थी। वहीं 12 वीं में अच्छे अंक आने पर पिता से मोबाइल पाने की सक्षम की हसरत अधूरी ही रह गई।
सक्षम के पिता प्रवीण ने बताया कि कल ही उसका 12वीं का परीक्षा परिणाम आया था। इसके पहले उसने कहा था कि यदि उसके अच्छे अंक आये तो बढि़या मोबाईल देना होगा।