फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one crore 80 lakh saplings will be planted in four districts in one day target increased

UP: इन चार जिलों में एक दिन में लगेंगे एक करोड़ 80 लाख से अधिक पौधे, बढ़ाया गया लक्ष्य; यहां देखें आंकड़े

Mon, 07 Jul 2025 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 06:38 PM IST
सार

पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान में वन विभाग एवं अन्य 26 सरकारी विभाग शामिल होकर पौधरोपण का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। वाराणसी के प्रभारी मंत्री, नोडल अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम तहत पौधरोपण होगा।

विज्ञापन
one crore 80 lakh saplings will be planted in four districts in one day target increased
एक पेड़ मां के नाम-2.0 के तहत होगा पाैधरोपण। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Varanasi News: योगी सरकार इस साल एक पेड़ मां के नाम-2.0 के तहत पौधरोपण महाभियान-2025 (9 जुलाई) में वाराणसी मंडल के 4 जनपदों में एक दिन में एक करोड़ 80 लाख 87 हजार से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक चंदौली में पौधरोपण होगा, यहां 63 लाख से अधिक पौधरोपण होगा। 

विज्ञापन


वाराणसी के वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में अब 37 करोड़ पौधरोपण होंगे। वाराणसी मंडल के चार जिलों (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर) में योगी सरकार ने पौधरोपण का नया लक्ष्य तय कर दिया है।
विज्ञापन


वाराणसी मंडल में एक करोड़ 72 लाख 18,520 पौधरोपण के पुराने लक्ष्य को बढ़ाकर अब 1 करोड़ 80 लाख 87,500 पौधरोपण का नया लक्ष्य रखा गया है। नए लक्ष्य के पश्चात वाराणसी मंडल में अब 8 लाख 68,980 से अधिक पौधे बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन संरक्षक ने बताया कि वाराणसी मंडल में वन विभाग एवं अन्य 26  सरकारी विभाग महाअभियान में शामिल होंगे। इसमें फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक लगाने की योजना है। सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद,अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार ने बताया कि पौधरोपण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जियो टैगिंग करके सभी पौधरोपण स्थलों की ऑनलाइन (डिजिटली ) समीक्षा की जानी है। सभी कार्यालय, स्कूल और संस्थाएं आधे दिन पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगे। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक या जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित समय के अनुसार पौधरोपण कार्यक्रम चलेगा पौधरोपण का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग किया जाना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

वाराणसी मंडल के चार जिलों में 1,80,87,500 प्रस्तावित पौधरोपण का नया लक्ष्य

  • वाराणसी-18,28,400
  • गाज़ीपुर- 43,63,900
  • जौनपुर-54,95,600
  • चंदौली -63,99,600

वाराणसी मंडल में विभागवार पौधरोपण की संख्या
  • वन विभाग-6425000
  • पर्यावरण विभाग-810000
  • ग्राम्य विकास-6104000
  • राजस्व-511000
  • पंचायती राज-619000
  • आवास विकास-21600
  • औद्योगिक विकास-34200
  • नगर विकास-190400
  • लोक निर्माण विभाग-43300
  • जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन 25800, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति-25800)
  • रेशम विभाग-86000
  • कृषि विभाग-1941500
  • पशुपालन विभाग-27100
  • सहकारिता विभाग-34200
  • उद्योग विभाग-40300
  • ऊर्जा विभाग-18400
  • माध्यमिक शिक्षा-58200
  • बेसिक शिक्षा-73600
  • प्राविधिक शिक्षा-24900
  • उच्च शिक्षा-72300
  • श्रम विभाग-13100
  • स्वास्थ्य विभाग-33000
  • परिवहन विभाग-9800
  • रेलवे विभाग-40000
  • रक्षा विभाग-15000
  • उद्यान विभाग-753000 
  • गृह विभाग-37000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed