{"_id":"5fbc9f2be0f51c3c2b20d29b","slug":"one-brother-died-second-injured-accident-by-vehicle-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाइक सवार दो भाइयों को बेकाबू वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाइक सवार दो भाइयों को बेकाबू वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Tue, 24 Nov 2020 11:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका छोटा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार भाइयों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुर गांव निवासी रामसुमेर मौर्य का पुत्र कृष्ण चंद्र मौर्य(27) अपने छोटे भाई सत्यप्रकाश मौर्य(20) के साथ बाइक से मुंगराबादशाहपुर गए थे। लौटते समय देर रात मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के पास अचानक नीलगाय से बाइक टकरा गई और सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों भाइयों को रौंद दिया। हादसे में बड़े भाई कृष्ण चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन