{"_id":"6467c9c7071b6401280041d4","slug":"one-accused-of-stealing-jewelry-from-marriage-lawn-arrested-varanasi-news-c-20-vns1013-213272-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मैरिज लॉन से गहने चुराने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मैरिज लॉन से गहने चुराने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन से सोने-चांदी के जेवर चुराने के आरोप में शुक्रवार को चोलापुर थाना के अहरौलिया गांव निवासी कल्लू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 9750 रुपये बरामद हुए। कल्लू के खिलाफ चोरी सहित अन्य आरोपों में जिले के अलग-अलग थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं।
बीते नौ फरवरी की रात चांदपुर क्षेत्र के वैष्णो नगर स्थित एक मैरिज लॉन से गहने चोरी हो गए थे। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से कल्लू गुप्ता और उसके दोस्त सलारपुर के अजय गुप्ता को चिह्नित किया गया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कल्ल गुप्ता बौलिया तिराहा पर मौजूद है। इस सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कल्लू ने बताया कि लॉन से गहने उसने और उसके दोस्त अजय ने चुराए थे। दोनों ने चोरी के गहने रामनगर चौराहा निवासी आभूषण व्यापारी सोनू सेठ को एक लाख 30 हजार रुपये में बेच दिए थे। आभूषण व्यापारी से मिले पैसे को दोनों ने आधा-आधा बांट लिया था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनू सेठ को हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत रामनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अजय गुप्ता की तलाश की जा रही है।