{"_id":"5b98dff6867a5501313c628b","slug":"bhu-outrage-again-student-and-police-clash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर सुलगा बीएचयू, छात्रों और पुलिस के बीच पत्थरबाजी, चले पेट्रोल बम, मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सुलगा बीएचयू, छात्रों और पुलिस के बीच पत्थरबाजी, चले पेट्रोल बम, मची सनसनी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 12 Sep 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
हॉस्टल में घुसने के विरोध में छात्र कर रहे पुलिस पर पथराव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस घटना से कैंपस में सनसनी मच गई है। इस पथराव से मची अफरा तफरी के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और छात्रों की तरफ से लगातार पत्थर फेंका जा रहा है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
हॉस्टल की छत पर चढ़कर वो पुलिस को निशाना बना रहे हैं। सूचना के मुताबिक, बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के समर्थन में दूसरे हॉस्टल के छात्र भी उतर आए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंका गया है। मौके पर स्वाट टीम भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इधर, स्थिति को बिगड़ते देख कई और थानों की पुलिस और पीएस को बीएचयू बुला लिया गया है। बता दें कि बुधवार सुबह अय्यर हॉस्टल में बिड़ला छात्रावास के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था। मेस में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। 50 से ज्यादा बाइकों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
घटना में अय्यर हॉस्टल के पांच छह छात्र घायल हो गए थे। इस तोड़फोड़ के बाद हॉस्टल पहुंची चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से 15 छात्रों को चिन्हित किया। पुलिस बिड़ला हॉस्टल की तरफ बढ़ी तो छात्रों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे मौके पर अराजकता का माहौल बन गया। फिलहाल महौल अशांत है।