{"_id":"5aed843b4f1c1b61098b8026","slug":"once-again-outrage-and-chaos-in-bhu-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू कैंपस में फिर हुआ बवाल, छात्र पर चाकूबाजी हमले के बाद दो हॉस्टलों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू कैंपस में फिर हुआ बवाल, छात्र पर चाकूबाजी हमले के बाद दो हॉस्टलों में पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 06 May 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में हुई पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू शनिवार को एक बार फिर अशांत हो गया। एक छात्र पर चाकू से हमले के बाद एलबीएस और बिरला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। दोनों छात्र गुटों में एक घंटे तक हुए पथराव से परिसर में अफरातफरी मच गई।
रात में अप्रिय वारदात की आशंका में दोनों हॉस्टल के आसपास पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी और एसीएम प्रथम ने भी मौका-मुआयना किया है।
विवाद की शुरुआत सुबह 11:30 बजे के बाद हुई। उस समय एलबीएस हॉस्टल में रहने वाला बीए द्वितीय वर्ष का छात्र आशुतोष मौर्या सेमेस्टर परीक्षा देकर बाहर निकला था।
आशुतोष हिंदी विभाग के पास पहुंचा ही था कि कुछ छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। उसके पेट और पीठ पर चाकू के वार किया गया, जिससे गहरे जख्म हो गए। आशुतोष ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर छात्र उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद लंका थाने पहुंच कर आशुतोष ने बिरला हॉस्टल में रहने वाले नौ छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घटना की जानकारी होने पर दोपहर करीब दो बजे दोनों हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए।
घंटे भर दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी मौके पर तो पहुंचे लेकिन उन्होंने किसी भी गुट को रोकने की कोशिश नहीं की।
पुलिस और पीएसी के जवानों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली। लंका एसओ के मुताबिक आशुतोष की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ लूट, मारपीट, बलवा सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।