फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On your concentration, keep calm and restrained learn in BHU

मन को एकाग्र, संयमित और शांत रखना सीखेंगे

Thu, 25 Aug 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 25 Aug 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
On your concentration, keep calm and restrained learn in BHU
जाॉब बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा फिर आईआईटी जेईई जैसा टफ कंप्टीशन...। इससे पार पाने के बाद कहीं जाकर आईआईटी बीएचयू में दाखिला और अब इंजीनियरिंग की टफ पढ़ाई। ऐसे में मन को एकाग्र और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों की इसी मन: स्थिति को ध्यान में रखते हुए आईआईटी बीएचयू ने एक और खास पहल की है। मन को स्वस्थ और खुद पर संयम रखने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू छात्र-छात्राओं के लिए 28 अगस्त को विपश्यना शिविर का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


ये शिविर सिर्फ आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं के लिए ही नहीं बल्कि बीएचयू समेत बाहर के भी लोग भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इस शिविर में थ्योरी और प्रैक्टिस दोनों सत्र चलेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से ये शिविर शुरू होगा जिसमें विशेषज्ञ के तौर पर विपश्यना रिसर्च इंस्टीट्यूट के जीएस सिंह होंगे। थ्योरी में सबसे पहले विपश्यना ध्यान के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान विपश्यना विशेषज्ञ एसएन गोयनका का वीडियो दिखाया जाएगा। इसके बाद तकरीबन डेढ़ घंटे के प्रैक्टिकल सत्र में विपश्यना ध्यान कराया जाएगा। बता दें कि आईआईटी बीएचयू ने छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग के साथ साथ उन्हें मानवीय मूल्यों के साथ सींचने और कला, साहित्य और रचनात्मकता से जोड़ने की खास पहल की है। इस कड़ी में ये विपश्यना शिविर में भी छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में एक अहम भूमिका निभा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed