फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the second day of Paryushan Mahaparv, Acharya Vishad Sagar Maharaj gave the knowledge of Uttam Mardava Dharma

पर्यूषण महापर्व के दूसरे दिन आचार्य विशद सागर महाराज ने उत्तम मार्दव धर्म का दिया ज्ञान

Sun, 12 Sep 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Paryushan Mahaparv, Acharya Vishad Sagar Maharaj gave the knowledge of Uttam Mardava Dharma
जैन मुनि आचार्य विशद सागर महाराज ने कहा कि मार्दव धर्म कहता है कि नभ में जाना है तो नमना सीखो, अपने अहंकार का त्याग करो। मार्दव धर्म मृदुता, कोमलता, विनम्रता और झुकने का धर्म है। जो व्यक्ति झुकता है वही महान बनता है। वह शनिवार को श्री दिगंबर जैन समाज काशी के तत्वावधान में चल रहे पर्यूषण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव का ज्ञान दे रहे थे।
विज्ञापन

विशद सागर महाराज ने कहा कि त्याग स्नेह से श्रेष्ठ है, चरित्र सुंदरता से श्रेष्ठ है। मानवता संपत्ति से श्रेष्ठ है परंतु परस्पर संबंधों को जीवित रखने से अधिक कुछ भी श्रेष्ठ नहीं है। इसलिए संबंधों की हमेशा रक्षा किजिए। सदाचारी बनना है तो अभिमान को त्यागना होगा। मन को मान में नहीं अपने भगवान के गुणगान में लगाने वाले के पास अहंकार, अभिमान कोसों दूर रहता है। उत्तम मार्दव धर्म उसके पास हमेशा रहता है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रात: मंदिर में तीर्थंकरों का अभिषेक के साथ मानव कल्याण के लिए रिद्धि-सिद्धि, बुद्धि-वृद्धि प्रदायक विधान आयोजित किया गया। शहर के सभी जैन मंदिरों में तीर्थंकरों का पूजन, अभिषेक के व्रत, उपवास, स्वाध्याय, जाप किया गया। शाम को मंदिरों में प्रवचन के बाद भजन, जिनवाणी, पूजन, शास्त्र पूजन, तीर्थंकरों की आरती उतारी गई। महिला मंडल द्वारा भेलूपुर जैन मंदिर में आर्यिका 105 सरसमति माता के सानिध्य में बच्चों द्वारा स्तुति और भजन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान दीपक जैन, राजेश जैन, अरुण जैन, विनोद जैन, तरुण जैन, राजकुमार बागड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed