{"_id":"623633744d33ca1861289f74","slug":"on-the-next-day-of-holi-the-ward-kept-smelling-with-dirt-ganga-ghat-also-kept-waiting-for-cleaning-varanasi-news-vns6439131118","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के अगले दिन गंदगी से बजबजाते रहे वार्ड, गंगा घाट भी जोहते रहे सफाई की बाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के अगले दिन गंदगी से बजबजाते रहे वार्ड, गंगा घाट भी जोहते रहे सफाई की बाट
विज्ञापन
होली के बाद शहर की सड़कों का रंग बदरंग नजर आया। शनिवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर तो सफाई अभियान चलाया, वहीं कॉलोनियों में जहां-तहां कूड़े का अंबार लगा रहा। इसके चलते आने जाने वालों को परेशानियां झेलने पड़ीं। होली के मद्देनजर शुक्रवार को शहर में विभिन्न इलाकों से कूड़े का उठान नहीं हो सका था। वहीं शनिवार को भी विभाग के कर्मचारियों द्वारा खानापूर्ति की गई।
सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर को मवेशी इधर-उधर फैलाते दिखे, इससे होली पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां होली मिलने के लिए निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा, वहीं दुर्गंध से स्थानीय लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। सुदंरपुर पानी टंकी को जाने वाली सड़क कूड़े से पटी रही। इसे छुट्टा पशु पूरे क्षेत्र में फैला रहे थे। वहीं, सड़क पर लगे कूड़े से लोगों को आवागमन में भी बाधा आ रही थी। काशी विद्यापीठ के वीसी आवास के सामने भी कूड़े का उठान नहीं होने से पशु इसे सड़क पर फैलाते दिखे। वहीं, शहर के मुस्लिम इलाकों जैसे लल्लापुरा, तेलियाबग, हुकुलगंज आदि जगहों पर भी कूड़े का ढेर लगा रहा।
घाटों पर भी जगह-जगह रही गंदगी
शहर में घाटों पर होली भव्य होती है। होली के बाद यहां पर साफ-सफाई देखने को नहीं मिली। घाट पर जहां तहां होली के दौरान फटे कपड़े दिखाई दिए, दशाश्वमेध घाट व शीतला माता मदिर के पास कूड़े का ढेर लगा रहा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को शहर की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र की सफाईकर्मियों को टीम भी बनाई गई है। इसकी निगरानी कराई जा रही है।- एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी