{"_id":"6b072d09b57dc4c0390cc319","slug":"on-the-inauguration-day-of-vishwanath-corridor-mahadevs-procession-will-be-taken-out-in-12-tableaux-varanasi-news-c-20-vns1056-1629094-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण दिवस पर 12 झांकियों में निकलेगी महादेव की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण दिवस पर 12 झांकियों में निकलेगी महादेव की यात्रा
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण दिवस पर 13 दिसंबर को महादेव शोभायात्रा निकलेगी। बरात में महादेव के गण, साधु-संत, वैरागी, जोगी, औघड़ और प्रतीकात्मक भूत-प्रेत भी होंगे। इस बार इसमें 12 बड़ी झांकियां होंगी जिनमें पहली बार निकलने वाली भारत माता और मौसी जी की झांकी खास आकर्षण के केंद्र में रहने वाली है। करीब एक लाख लोगों के जुटने का अनुमान है।
कई झांकियों में नृत्य, नाटिकाओं और संगीत के भी कार्यक्रम हैं। मुखौटा धारण कर कई कलाकार चलते वाहनों पर प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही कई कलाकार सर्प लेकर नृत्य करते दिखाई देंगे। शिव बरात समिति और राष्ट्र सेविका समिति की ओर से अपील की गई है कि महिलाएं पीले रंग के मंगलवेश में आएं, हालांकि इसे अनिवार्य नहीं किया गया है। हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज से लेकर दशाश्वमेध घाट के चितरंजन पार्क तक ये सांस्कृतिक यात्रा निकलेगी। बीच में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से होकर सभी सांस्कृतिक यात्री निकलेंगे।
दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 2:30 बजे तक रैली निकाली जाएगी। शिव बरात समिति के दिलीप सिंह ने बताया कि बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण दिवस को लोक उत्सव के तौर मनाया जाएगा। इस भव्य शिव बरात और काशी की पावन सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़कर पुण्य की भागी बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था। उस साल भव्य शिव बरात निकाली गई थी।