फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the first day, students up to class five had an oral exam

Varanasi News: पहले दिन पांच तक के छात्र-छात्राओं की हुई मौखिक परीक्षा

Tue, 26 Aug 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
On the first day, students up to class five had an oral exam
गाजीपुर। जिले के 2266 परिषदीय विद्यालयों पर पहली सत्र परीक्षा सोमवार से शुरु हो गई। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं की दोनों पालियों में मौखिक परीक्षा हुई। वहीं कक्षा छह से आठ तक में प्रथम पाली में कृषि एवं गृह शिल्प एवं दूसरी पाली में खेल, शिक्षा शारीरिक स्वास्थ्य और स्काउटिंग की परीक्षा हुई। परीक्षा के चलते बच्चों की उपस्थिति अच्छी रही।
विज्ञापन

यह परीक्षा 25 से 30 अगस्त तक चलेगी जिसमें 26 अगस्त को महिलाओं का तीज अवकाश है इसलिए मंगलवार को परीक्षा नहीं होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार जुलाई तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम से संबंधित सवालों के आधार पर पेपर तैयार कराया जाएगा। मूल्यांकन कक्षा शिक्षक एवं विषय अध्यापक करेंगे। परीक्षा एवं मूल्यांकन के अभिलेख विद्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के बाद एक तिथि निर्धारित कर अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर बच्चों की प्रगति साझा की जाएगी ताकि इसमें अपेक्षित सुधार किया जा सके। सत्र परीक्षा के आधार पर अपेक्षित अधिगम स्तर प्राप्त न करने वाले छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर सुधारने के लिए उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कक्षा में ऐसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित करते हुए विषय वस्तु की तैयारी, पुनरावृत्ति आदि समय से कराई जाएगी। ताकि बच्चों में मिलने वाली कमियों को दूर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed