फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the first day, 300 people underwent tests, 26 were diagnosed with cataracts

Varanasi News: पहले दिन 300 लोगों ने कराई जांच, 26 लोगों को मोतियाबिंद

Mon, 05 Oct 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 300 people underwent tests, 26 were diagnosed with cataracts
श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से सात दिन तक मेडिकल सेवा सप्ताह चलाया जाएगा। 10 अक्तूबर तक चलने वाले इस सप्ताह में हर दिन अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में अलग-अलग बीमारियों की निशुल्क जांच कराने का मौका लोगों को मिलेगा। पहले दिन रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर में 300 लोगों ने आंखों की जांच कराई। इसमें 26 लोगों को आंखों की सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज की ओर से 12 दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 अक्तूबर तक कई कार्यक्रम कराए जाएंगे। रविवार को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सेवा सप्ताह का शुभारंभ डॉ राजीव गुप्ता, डॉ संजीव अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ,प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल ,मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कहा कि त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का यह हेल्पलाइन जरूरतमंदों के आकस्मिक इलाज और डॉक्टर्स की जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक है। आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी इस तरह की सेवा मुहैया कराई जाएगी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्तूबर को हड्डी रोग निवारण एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा। अतिथियों का स्वागत शशिबाला शाह, संचालन प्रद्युम्न शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed