फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the basis of written test, marks will be given in practical exam

लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेगा प्रायोगिक परीक्षा में नंबर

Tue, 20 Jul 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
On the basis of written test, marks will be given in practical exam
कोरोना संक्रमण के कारण महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं आयोजित कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं में लिखित परीक्षाओं के अंकों के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। जहां मौखिक परीक्षाएं आवश्यक होंगी, वहां परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन कराया जाएगा। यह जानकारी कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने दी।
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि जो महाविद्यालय ऑनलाइन मौखिकी परीक्षा नहीं करा पाएंगे अथवा जिन विषयों के मौखिकी परीक्षा के अंक समय से प्राप्त नहीं होंगे, उनमें मौखिकी परीक्षा के अंकों का निर्धारण प्रायोगिक परीक्षा की भांति सैद्धांतिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जो विषय पूरी तरह प्रायोगिक परीक्षा पर आधारित हैं, उनमें 60 प्रतिशत सैद्धांतिक परीक्षा के आधार पर तथा 40 प्रतिशत अंक महाविद्यालय द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालयों से अपेक्षा है कि परीक्षा समाप्त होने के सप्ताह भर के अंदर आंतरिक मूल्यांकन के अंक विश्वविद्यालय को भेज दें। आंतरिक मूल्यांकन के अंक 80 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए। व्यक्तिगत परीक्षार्थियाें के मौखिकी परीक्षा के अंकों का निर्धारण सैद्धांतिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed