फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the 19th foundation day of Kamayani, a confluence of song, dance and Kathak took place

Varanasi News: कामायनी के 19वें स्थापना दिवस पर गीत-नृत्य और कथक की त्रिवेणी बही

Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
On the 19th foundation day of Kamayani, a confluence of song, dance and Kathak took place
मां शारदा अपाला वनवासी कन्या छात्रावास पिचाशमोचन में बुधवार को कामायनी संस्था का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि कामायनी की स्थापना 2007 में मकर संक्रांति के दिन देश के सुप्रसिद्ध नाटककार प्रो. श्याम मोहन अस्थाना ने की थी। स्थापना के बाद से संस्था ने रंगमंच, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
विज्ञापन

प्रो. अस्थाना की चर्चित नाट्य कृतियों में ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि’ और ‘मेरा नाम मथुरा है’ सहित कई नाटक हैं। संस्था की ओर से अंधेर नगरी चौपट राजा, मैकबेथ, शतरंज के खिलाड़ी, स्कंदगुप्त, अश्वत्थामा हतो नरो वा कुंजरो वा, कर्बला, गदर बनारस में समेत कई नाटकों का मंचन किया जा चुका है। स्थापना दिवस समारोह में अदिति ने देशभक्ति गीत, प्रियांशी ने खिचड़ी गीत, सोमी व सुनाल ने भावनृत्य प्रस्तुत किया। कथक नर्तक संदीप मौर्य की कथक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कोषाध्यक्ष वीणा सहाय, सचिव अमलेश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं के लिए कामायनी वाराणसी और भारत विकास परिषद, सत्यम शाखा की ओर से आहार और उपहार भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed