फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On Diwali, the streets of Kashi will now be supported only by lamps, there will be darkness

Varanasi: दिवाली पर काशी की सड़कों को अब दीयों का ही सहारा, छाया रहेगा अंधेरा; जानिए क्यों?

Sun, 12 Nov 2023 10:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 12 Nov 2023 10:58 AM IST
सार

नगर निगम का क्षेत्रफल अब पहले से बढ़ गया है। नए 25 क्षेत्रों के जुड़ने के बाद निगम में 100 वार्ड हो गए हैं। लेकिन सुविधाएं अभी तक नहीं बढ़ पाई हैं। नए क्षेत्र को छोड़ पुराने शहरी क्षेत्र में कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें एक साल से खराब है।

विज्ञापन
On Diwali, the streets of Kashi will now be supported only by lamps, there will be darkness
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रकाश पर्व दीपावली पर काशी की सड़कों पर अंधेरा छाया रहेगा। शहर की 70 फीसदी स्ट्रीट लाइटें कागजी कार्रवाई के बाद भी ठीक नहीं हो पाई हैं। दरअसल स्ट्रीट लाइट लगाने वाली संस्था ईईएसएल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) के आगे नगर निगम विवश है। शिकायतों की लंबी लिस्ट के बाद भी निगम संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा। इसे लेकर नाराज पार्षदों ने मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा से शनिवार को शिकायत की है।

विज्ञापन
नगर निगम का क्षेत्रफल अब पहले से बढ़ गया है। नए 25 क्षेत्रों के जुड़ने के बाद निगम में 100 वार्ड हो गए हैं। लेकिन सुविधाएं अभी तक नहीं बढ़ पाई हैं। नए क्षेत्र को छोड़ पुराने शहरी क्षेत्र में कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें एक साल से खराब है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षदों ने कई बार उठाई है। पार्षदों के अनुसार, संस्था के कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं। दीवाली के मौके पर सड़कों का अंधेरा रहेगा।
विज्ञापन

 

On Diwali, the streets of Kashi will now be supported only by lamps, there will be darkness
वाराणसी शहर - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक वार्ड में 80 लाइटें लगाने का था अनुबंध

ईईएसएल का अनुबंध नगर निगम में 2016 को हुआ था। अनुबंध के मुताबिक प्रत्येक वार्ड में 80 लाइटें लगनी थीं। संस्था ने शहर के सभी 90 वार्डों में 2017 तक स्ट्रीट लाइटें लगाईं लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। संस्था की ओर से कभी केबल तो कभी जगह उपलब्ध न होने की बात कही गई। इसके बाद जनवरी 2018 में नगर निगम ने पुनः अनुबंध किया गया, इसमेंलाइटों के रखरखाव का जिम्मा दिया गया। संस्था का अनुबंध दिसंबर 2025 तक है।

इन पार्षदों ने की शिकायत

खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर शनिवार को निगम के कई पार्षदों ने मेयर और नगर आयुक्त से नाराजगी जताई। पार्षद अशोक मौर्य, राजेंद्र, अवनीश यादव, संजय जायसवाल, नरसिंह दास, गुलशन अली, ब्रिजेश श्रीवास्तव समेत कई पार्षदों ने शनिवार को शिकायत करते हुए ईईएसएल के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराकर उनके कारण और खराबी की अवधि की सूची तैयार की जा रही है। देव दीपावली के पहले सभी लाइटें ठीक करा दी जाएंगी। - ओपी सिंह, प्रभारी अधिकारी आलोक, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed