Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On Dhanteras, the auspicious time for shopping is from 11:06 am to 24 hours.

धनतेरस पर सुबह सुबह 11:06 बजे से 24 घंटे खरीदारी का मुहूर्त

Mon, 02 Nov 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, the auspicious time for shopping is from 11:06 am to 24 hours.
वाराणसी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी छह नवंबर को धनतेरस पर लोग करीब 24 घंटे तक खरीदारी कर सकेंगे। इस दौरान खरीदारी के लिए सात शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें वृषभ लग्न का मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है, जिसमें करीब दो घंटे तक खरीदारी की जा सकेगी।
विज्ञापन


धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार धनतेरस पर वृषभ लग्न का विशेष संयोग बन रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि त्रयोदशी तिथि छह नवंबर को सुबह 11:06 बजे से शुरू होकर सात नवंबर को सुबह 10:46 बजे तक रहेगी। इस अवधि में खरीदारी करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

---

धनतेरस पर ये खरीदें, इनसे करें परहेज
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि पीतल का कलश लेकर प्रकट हुए थे। सोना, चांदी, तांबा और पीतल की वस्तुओं की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। इसके अलावा साबुत धनिया और गोमती चक्र खरीदने की भी परंपरा है। वहीं, इस दिन चाकू, कैंची, सुई, कील जैसी नुकीली वस्तुएं, कांच और प्लास्टिक का सामान खरीदने से परहेज करने की मान्यता है। माना जाता है कि इनकी खरीदारी से परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



खरीदारी के लिए दो घंटे उत्तम मुहूर्त
धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा। इसी तरह वृषभ लग्न शाम 5:50 से शाम 7:47 बजे तक, प्रदोष काल शाम 5:20 से शाम 7:56 बजे तक, अमृत का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक, शुभ चौघड़िया दोपहर 2:50 से शाम 4:15 बजे तक है। इसमें दोपहिया/चार पहिया वाहन, प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और गृह उपयोगी सामान खरीदे जा सकते हैं। मीन लग्न दोपहर में 3:02 से शाम 4:30 बजे तक, रात्रि मुहूर्त में 9 बजे से रात 10:30 बजे तक खरीदारी की जा सकती है। जो लोग शाम को खरीदारी नहीं कर सकेंगे, वे इस समय धातु की वस्तुएं और झाड़ू खरीद सकते हैं।

----
पूजा के लिए 2:36 घंटे का मुहूर्त
धनतेरस पर पूजा के लिए प्रदोष काल में 2:36 घंटे का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाएगी। धन और आरोग्य की कामना से मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। इसी दिन यमदेव को समर्पित यम दीप भी जलाया जाएगा। इसके लिए सरसों के तेल में काला तिल डालकर घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर दीपक जलाने की परंपरा है। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सूर्यास्त के बाद का प्रदोष काल विशेष फलदायी माना जाता है। यह अवधि करीब 2:36 घंटे की होगी। प्रदोष काल शाम 5:20 से शाम 7:56 बजे तक रहेगा। इस दौरान वैधृति, अमृत और विष्कुंभ योग भी बन रहे हैं। मान्यता है कि वृषभ लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed