{"_id":"623f44397ea34d49f71d6cf0","slug":"on-arrival-in-varanasi-minister-of-state-ravindra-jaiswal-offered-prayers-at-laxmi-narayan-temple-listened-problems-of-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत: दोबारा मंत्री बनने के बाद रविंद्र जायसवाल ने मंदिर में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत: दोबारा मंत्री बनने के बाद रविंद्र जायसवाल ने मंदिर में टेका मत्था
Sun, 27 Mar 2022 09:38 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:38 AM IST
सार
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने व्यापारियों से बातचीत में कहा कि आप लोगों के सहयोग और वोट से ही सरकार बनी है। सरकार में सबका साथ और सबका विकास होगा।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद वाराणसी आगमन पर शिवपुर बाई पास पहुंचे मंत्री रविंद्र जायसवाल का स्वागत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल रविंद्र जायसवाल राज्यमंत्री के रूप में शनिवार को वाराणसी पहुंचे। काशी आगमन पर एग्रो पार्क वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविंद्र जायसवाल के तीसरी बार विधायक और दूसरी बार मंत्री बनने पर उद्यमियों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। व्यापारियों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखीं तो उन्होंने समस्या को सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों से बातचीत में रविंद्र जायसवाल ने कहा कि आप लोगों के सहयोग और वोट से ही सरकार बनी है। सरकार में सबका साथ और सबका विकास होगा। लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये जीत जनता की जीत है। वहीं राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने पिंडरा बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्ण कुमार उर्फ रामू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। फूलपुर में अभ्युदय सेवा समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। वहीं, बाबतपुर में डॉ. जेपी दुबे, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन