फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On 13 November there will four km boat race on 84 ghats in Ganga river Read other sports news

Sports : 13 नवंबर को गंगा में होगी, 84 घाट पर 4 किमी की नौकादौड़; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Fri, 25 Oct 2024 03:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में देव दीपावली से पहले नौका दौड़ प्रतियोगिता के साथ खेल के विभिन्न आयोजन हुए। इसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जीत हुए प्रतिभागियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहित भी किया गया।

विज्ञापन
On 13 November there will four km boat race on 84 ghats in Ganga river Read other sports news
नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली से पहले 13 नवंबर को गंगा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला नौकायन संघ की ओर से प्रस्तावित प्रतियोगिता की तैयारी कर ली गई है। चार किलोमीटर लंबी यह प्रतियोगिता 13 लेन की होगी। इसमें प्रथम छह स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


नाविकों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। अस्सी घाट के राजकुमार साहनी ने बताया कि काशी में तैराकी और नौकायन प्रतियोगिता काफी प्रसिद्ध थी। वर्ष 2009 में तैराकी और नौका दौड़ जीत चुके हैं। जिला नौकायन संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि यह दौड़ रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट तक होगी। इसमें नाविक समाज, पर्यटन और जल पुलिस की मदद ली जाएगी। इसका उद्देश्य काशी के धरोहर और काशी के नाविक समाज खेल प्रतिभा को से पर्यटकों को परिचित कराना है। 
विज्ञापन


देव दीपावली से पहले आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए गंगा में सेफ मार्किंग कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में तैराक और नौका संचालन में विशेषज्ञता रखने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। एक नाव में अधिकतम तीन खिलाड़ी होंगे। दो चालक और एक टेल कंट्रोलर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता दोपहर 12 से एक बजे के बीच होगी। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के प्रमोद मांझी ने बताया कि नाविक समाज के हित में प्रस्तावित कार्य में हर संभव मदद करेंगे। इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजन का प्रस्ताव समाज की ओर से भी आ चुका है। माह में एक दिन नाव बंद रखकर खेल प्रतियोगिताएं कराने पर समाज की ओर से चर्चा हो चुकी है।

खेल के नियम होंगे सख्त 
खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में सख्त नियम का पालन होगा। नौकायन के खिलाड़ियों को लेन और मार्किंग का ध्यान रखकर रेस लगानी होगी। सुरक्षा के लिए लाइफ गार्ड ओर स्पीड बोट की भी मदद ली जाएगी।

कार्तिक के शतकीय पारी से विवेक क्लब जीता
ओलंपियन विवेक सिंह एकेडमी के क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें आदर्श विवेक क्लब के बल्लेबाज कार्तिक तिवारी ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 

आदर्श विवेक क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में दो विकेट खोकर 233 रन बनाए। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज कार्तिक ने 80 गेंद पर 102 रन बनाए। वहीं, अर्णव यादव ने 99 गेंद पर 60 रनों की पारी खेली। हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से आनंद यादव ने दो विकेट लिए। वहीं, हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई और आदर्श विवेक क्लब 158 रन से विजेता बना। 102 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले कार्तिक को मन ऑफ द मैच चुना गया।

सिल्वर ग्रोव स्कूल ने 58 रन से जीता क्रिकेट मैच
अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सिल्वर ग्रोव स्कूल ने एसके एकादश को 58 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वर ग्रोव स्कूल ने 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। इसमें अनुराग यादव 51 और आर्यन ने 28 रन का योगदान दिया। एसके एकादश की ओर से अभय और जाबा ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसके एकादश की पूरी टीम 16.3 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अनुराग और आर्यन को दिया गया। 

पहली बार बनारस के दो क्रिकेटर बने चयनकर्ता
उत्तर प्रदेश की जूनियर और सीनियर क्रिकेट टीम के चयन में वाराणसी का दखल पहली बार बढ़ा है। कानपुर में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की बैठक में निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश सीनियर टीम के चयनकर्ता पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बरेकाकर्मी मृत्युंजय त्रिपाठी और जूनियर टीम का चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाड़ी राजघाट निवासी नासिर अली होंगे। 

On 13 November there will four km boat race on 84 ghats in Ganga river Read other sports news
ट्रॉफी के साथ वाराणसी की विजेता रोलबॉल की टीम। - फोटो : अमर उजाला

गोल्ड मेडल जीतकर लौटे रोलबॉल टीम के खिलाड़ी सम्मानित
गाजियाबाद में खेली गई प्रादेशिक रोलबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी टीम के खिलाड़ियों को कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद स्कूल में सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश रोलबॉल संघ के चेयरमैन राहुल सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

यूपी रोलबाॅल खेल संघ की ओर से गाजियाबाद में 18 से 20 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों तीन वर्ग में पदक जीते। वाराणसी की टीम ने फाइनल में मेरठ को 4-1 से हराकर बालक वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मिनी बालक वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद को 3-2 गोल से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

टीम के कोच दिव्यांशु ने बताया कि वाराणसी के जूनियर टीम में तनिश्क़, पवन, आरुष, विनायक व आयुष और बालिका वर्ग में लावण्या, अनुष्का, अग्रिमा, साक्षी व तनिष्का ने शानदार प्रदर्शन किया। मैनेजर राजेश कुमार व जय प्रकाश रहे। इस मौके पर वाराणसी रोलबाॅल संघ की सचिव सुनीता गुप्ता, शैलेश त्रिवेदी, रीना सिंह, राकेश कुमार पांडेय, विजया पांडेय मौजूद रहे। 

टीम ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता 
15वीं मिनी और 17वीं जूनियर प्रदेशीय रोलबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने तीन वर्ग में पदक हासिल किए हैं। तनिश्क कुशवाहा की कप्तानी में बालक वर्ग ने स्वर्ण, मिनी वर्ग में पृथ्वी सिंह के कप्तानी में स्वर्ण और जूनियर बालिका वर्ग में लावण्या सिंह की कप्तानी में टीम ने कांस्य पदक जीता।

53वें मिनट में गुरुदत्त के गोल से हॉकी टीम विजेता, लगातार तीसरी जीत
वाराणसी मंडल की पुरुष हॉकी टीम ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज की। खेल के अंतिम दौर में मैच समाप्त होने से पहले अभिषेक यादव के पास पर गुरुदत्त गुप्ता ने 53वें मिनट में गोलकर वाराणसी की टीम को जीत दिलाई।

झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज का प्रदर्शन किया। अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए वाराणसी ने बस्ती मंडल को 3-2 से हराकर पूरे अंक हासिल किए। खेल के दसवें मिनट में अभिषेक यादव ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर वाराणसी को 1-0 से आगे कर दिया। पांच मिनट बाद अभिषेक ने एकल प्रयास से गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। 

हाफ टाइम के बाद बस्ती की टीम ने जोरदार हमला किया और लगातार दो गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। स्कोर बराबर होने के बाद वाराणसी की टीम ने रणनीति में बदलाव किया और छोटे पास के साथ आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले अभिषेक यादव ने गुरुदत्त गुप्ता को बाएं छोर से पास दिया। जिस पर गुरुदत्त ने गोलकर स्कोर 3-2 कर दिया। कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि अभी वाराणसी मंडल को लीग दौर का एक और मैच खेलना बाकी है।

महमूरगंज में होगा प्रादेशिक कुश्ती खिलाड़ियों का चयन ट्रायल
प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता 9 से 11 नवंबर तक मथुरा में खेली जाएगी। सीनियर महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 27 अक्तूबर तक महमूरगंज के निवेदिता साई सेंटर में होगी। कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि खिलाड़ियों का ट्रायल सुबह आठ बजे से होगा। पहले खिलाड़ियों का वजन लिया जाएगा। 

इसमें सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में खेली जाएगी। फ्रीस्टाइल 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलो, ग्रीको रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलो और महिला फ्रीस्टाइल में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलो भार वर्ग में खेली जाएगी। 

विश्व ताईक्वांडो प्रतियोगिता में यशस्विनी का चयन
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 27 नवंबर से हांगकांग में होगी। इसमें वाराणसी की ताइक्वांडो खिलाड़ी यशस्विनी सिंह पूमसे वर्ग में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रशिक्षक चंद्रभान पटेल ने बताया कि चयन से संबंधित पत्र मिल गया है। उनके चयन पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, सत्य वर्धन सिंह ने खुशी का इजहार किया है। वहीं, यशस्विनी प्रतियोगिता की तैयारी में पूरी लगन से जुट गई हैं।

यूपी पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में वाराणसी जोन का दबदबा
चतुर्थ वाहिनी पीएसी मुख्यालय सुलेमसराय में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खो-खो (पुरुष वर्ग) और कबड्डी (महिला वर्ग) में वाराणसी जोन विजेता रहा। 

पहली पाली में हुई कबड्डी (पुरुष वर्ग) में पीएसी पूर्वी और गोरखपुर जोन के बीच हुए मुकाबले में पूर्वी जाेन ने 47-12 से जीत हासिल की। इसके बाद बरेली और कानपुर जाेन के बीच हुए मुकाबले में 57-24 से बरेली ने जीत हासिल की। कबड्डी (महिला वर्ग) में वाराणसी और आगरा जाेन के बीच हुए मुकाबले में वाराणसी जोन ने 48-42 से जीत दर्ज की। वहीं, मेरठ और प्रयागराज जोन के बीच हुए मुकाबले में मेरठ की टीम ने जीत हासिल की।

वहीं, दूसरी पाली में हुई खो-खो प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में वाराणसी जोन की टीम ने बाजी मारी।

महिला वर्ग में वाराणसी और लखनऊ जोन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लखनऊ से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने किया। प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, आगरा, लखनऊ, बरेली, जीआरपी, मेरठ और प्रयागराज जोन की 14 टीमों के करीब 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

गोल्ड मेडल जीतकर अर्जुन ने नेशनल के लिए किया क्वालिफाई
68वीं प्रादेशिक स्कूली भारोत्तोलन प्रतियोगिता में श्रीअग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। अंडर-17 आयुवर्ग में 102 किलो भार वर्ग में अर्जुन कुल 180 किलो भार उठाने में कामयाब रहे। प्रयागराज में आयोजित प्रादेशिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया है। विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने अर्जुन को बधाई दी है। 

खो-खो ट्रॉफी जीतकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
प्रादेशिक खो-खो प्रतियोगिता की चैंपियन बनकर लौटे वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का स्वागत सरदार पटेल इंटर कॉलेज बढ़ैनी में हुआ। अयोध्या में हुई प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने बालक और बालिका वर्ग के सभी छह वर्ग में जीत दर्ज कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है।

विद्यालय के प्रबंधक रामलाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों के साथ खेल प्रशिक्षक राकेश पाल और अर्जुन प्रसाद को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रेम नारायण शर्मा, बुधराम सिंह, गुलाब शंकर वर्मा, रामधनी वर्मा मौजूद रहे। 

On 13 November there will four km boat race on 84 ghats in Ganga river Read other sports news
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

वॉलीबॉल के दूसरे चक्र में पहुंचे चार संकाय
बीएचयू के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से एंफीथियेटर मैदान पर अंतर संकाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। अपने अपने मुकाबले जीतकर चार संकायों की टीमों ने दूसरे चक्र में प्रवेश किया। पहले दिन विज्ञान संस्थान ने आरजीएससी को, कृषि विज्ञान संस्थान ने प्रबंध शास्त्र संस्थान को, कला संकाय ने विधि संकाय को और वाणिज्य संकाय ने एसवीडीवी को सीधे दो सेट में हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। 

बीएचयू के बेटलिफ्टर ने दक्षिण अफ्रीका में जीता कांस्य
बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र दिव्यांशु आनंद ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दो पदक जीते हैं। 4 से 13 अक्तूबर तक हुए मुकाबले में दिव्यांशु ने इक्विप्ड बेंच प्रेस में स्वर्ण और बेंच प्रेस में कांस्य पदक जीता है। वे कोच डॉ. प्रमोद कुमार यादव की देखरेख में शिवाजी हॉल में अभ्यास करते हैं। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. एसवीएस राजू, महासचिव प्रो. बीसी कापड़ी, पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष प्रो़  अनिंदिता चक्रवर्ती, निखिल सिंह और विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के सहायक निदेशक ने बधाई दी।

रिंग टेनिस के जिला अध्यक्ष बने अमित पांडेय
उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन ने वाराणसी जिले के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसका चेयरमैन हर्ष मधोक को बनाया गया है। वहीं, अमित पांडेय को अध्यक्ष, मनीषा रानी, डॉ. निशांत सिंह, डॉ. अमित मौर्य, विश्वतोष नारायण सिंह को पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

हर्ष मधोक ने कहा कि इस खेल को ओलंपिक की मान्यता और खेलों इसे शामिल कराने के लिए अधिक से अधिक मैच कराए जाएंगे। यह खेल जर्मनी में खेला जाता है। अगले वर्ष 2025-26 तक पूरे प्रदेश में इसकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके पहले वाराणसी में कार्यशाला होगी। 

खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
माध्यमिक स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को हथियर स्थित भारत सेवक इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. नित्यानंद मिश्र और प्रबंधक सोमेंद्र चौबे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। शारीरिक शिक्षक गोपाल प्रसाद ने बताया कि गुड़िया यादव ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, ट्रिपल जंप में अलका ने रजत और आशू यादव ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed