{"_id":"620bacaeb20b0b339a7a57d7","slug":"omprakash-rajbhar-who-reach-the-court-to-enroll-his-son-file-a-case-against-him-in-the-indecency-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बेटे का नामांकन कराने कचहरी पहुंचे ओमप्रकाश राजभर से अभद्रता मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बेटे का नामांकन कराने कचहरी पहुंचे ओमप्रकाश राजभर से अभद्रता मामले में केस दर्ज
Tue, 15 Feb 2022 07:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:10 PM IST
सार
शिवपुर विधानसभा सीट से बेटे अरविंद राजभर का नामांकन कराने पहुंचे ओमप्रकाश पर कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी और धक्कामुक्की की
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ अभद्रता और गालीगलौज के मामले में कैंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। शिवपुर विधानसभा सीट से बेटे अरविंद राजभर का नामांकन कराने पहुंचे ओमप्रकाश पर कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी और धक्कामुक्की की।
कचहरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार, ओमप्रकाश राजभर लगभग दो बजे नामांकन स्थल से बाहर निकल रहे थे। तभी कुछ अज्ञात युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया। आरोप है कि गालीगलौज और अभद्रता भी की गई। वहीं, एक वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।