फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   omprakash rajbhar blame to bjp cheat suheldev samaj party in loksabha electon in mau rally

जनसभा में बोले ओमप्रकाश राजभर- भाजपा ने हमें धोखा दिया, यूपी-केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Sun, 25 Aug 2019 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Aug 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
omprakash rajbhar blame to bjp cheat suheldev samaj party in loksabha electon in mau rally
ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्हें दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी पार्टी को धोखा दिया है और वह विधानसभा सीटों के उपचुनाव में इसका बदला लेंगे। वह क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि भाजपा से गठबंधन कर 125 सीटें जिताने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भाजपा के लोगों ने ही धोखा दिया। पार्टी विधानसभा की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा को हरा कर इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। राजभर ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


आम लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। थानों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  यह सरकार अपने को गरीबों की हितैषी बताती है। लेकिन बोर्ड फ़ीस बढ़ा कर गरीबों की पढ़ाई का हक़ छीन रही है। प्रदेश तथा केंद्र सरकार की नीतियों के चलते गरीबों को अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। जनसभा को अरविंद राजभर, राजमणि निषाद, महेंद्र राजभर, कैलाश राजभर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता महेंद्र राजभर और संचालन कैलाश राजभर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed