बनारस में तेजी से बढ़ रहा कोरोना: नए साल के पहले दिन 21 मरीज मिले, जेलों में मुलाकात की व्यवस्था बंद
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जेलों में बंदियों से परिजनों की मुलाकात पर रोक थी, जिसे 16 अगस्त 2021 को मुलाकात की मंजूरी दी गई थी। अब एक बार फिर से जेलों में बंदियों-कैदियों से मुलाकात बंद कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमिक्रॉन की दहशत के बीच कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। वाराणसी में नए साल के पहले दिन यानि शनिवार को 21 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब कुल मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है। स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। वाराणसी में अभी तक ओमिक्रॉन का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इधर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सेंट्रल जेल में कैदियों और जिला जेल में बंदियों से परिजनों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई।
वहीं पूर्व व्यवस्था के तहत जेल के फोन से हफ्ते में पांच दिन बंदी परिजनों से बात कर सकेंगे। बैरक के अंदर बंदियों को मास्क में रहने को भी निर्देशित किया गया है। बंदियों को दिए जाने वाले सामान सुरक्षित ढंग से गेट के बाहर लिए जा सकेंगे। इस संबंध में डीजी कारागार की ओर से आदेश पत्र भी शनिवार को जिला जेल अधीक्षक को जारी हुआ।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जेलों में बंदियों से परिजनों की मुलाकात पर रोक थी, जिसे 16 अगस्त 2021 को मुलाकात की मंजूरी दी गई थी। जिला जेल चौकाघाट के अधीक्षक एके सक्सेना के अनुसार दो जनवरी से जिला जेल में मुलाकात पर रोक लगाई गई है।
पढ़ेंः कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिंदगी, दो-तीन दिनों में पारा और गिरने के आसार
सभी को मास्क लगाने की हिदायत
जिला जेल में 2600 बंदी निरुद्ध हैं। इसमें बनारस, चंदौली सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के बंदी बंद हैं। जिला जेल में बंदियों की सुविधा के लिए दो लैंड लाइन या मोबाइल नंबर से सप्ताह में पांच दिन बात करने का समय निर्धारित किया है। जेलर, डिप्टी जेलर, सिपाहियों को भी हिदायत दी गई कि मास्क लगाएं।
वाराणसी में शनिवार को 21 कोरोना संक्रमित मिले। इसमें दिल्ली, मुंबई से आए दो व्यापारी, आगरा से आया छात्र शामिल है। इसके अलावा संक्रमितों में शिक्षक, छात्र, लैब असिस्टेंट भी शामिल हैं। सीएमओ के अनुसार शनिवार को संक्रमित सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों की जो सूची जारी की गई है, उसमें दस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, इसमें तीन महिला भी शामिल हैं।
पढ़ेंः बनारस में बढ़ा कोरोना का ग्राफ: चार दिन में 46 लोग मिले संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार