{"_id":"5c3c4889bdec2273437f9a9a","slug":"om-prakash-rajbhar-says-that-bjp-is-snake-i-wiil-break-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा दोमुहां सांप, नहीं मानी गई बात तो हो जाएंगे गठबंधन से अलग: ओम प्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा दोमुहां सांप, नहीं मानी गई बात तो हो जाएंगे गठबंधन से अलग: ओम प्रकाश राजभर
Mon, 14 Jan 2019 02:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा के अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा को दोमुहां सांप करार देते हुए कहा है कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण की उनकी मांग को अगर अमली जामा नहीं पहनाया गया तो वह गठबंधन से अलग हो जाएंगे।
साथ ही कहा है कि भाजपा से गठबंधन टूटने पर कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वह स्वयं गठबंधन तोड़ने का आरोप नहीं लेना चाहते। प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तिकरण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने भाजपा पर तीखे हमले किए।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उनको लेकर एक कार्यक्रम में दिये गए बयान पर कहा कि भाजपा दोमुहां सांप है। मंत्री ने कहा कि भाजपा में दो तरह के नेता हैं। कुछ नेता अपशब्द बोलते हैं तो कुछ चीनी का शर्बत पिलाते हैं। गौरतलब है कि सीएम योगी ने पिछले सोमवार को एक कार्यक्रम में राजभर की नाराजगी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा था कि राजभर भाजपा के नहीं सहयोगी दल के विधायक हैं।

Trending Videos
ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार यदि सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण के मसले पर एक सप्ताह के अंदर कानून बना सकती है तो फिर वह पिछड़े वर्ग के आरक्षण के मसले पर मौन क्यों है।
उन्होंने भाजपा को पिछड़ा वर्ग विरोधी करार दिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी वह भाजपा के साथ ही हैं और भाजपा के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने भाजपा को पिछड़ा वर्ग विरोधी करार दिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी वह भाजपा के साथ ही हैं और भाजपा के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं।