{"_id":"586b51e54f1c1b1c7e158c30","slug":"om-mathur-says-winning-the-fight-and-durable-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिताऊ और टिकाऊ ही लड़ेंगे चुनाव : ओम माथुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिताऊ और टिकाऊ ही लड़ेंगे चुनाव : ओम माथुर
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 03 Jan 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
ओम माथुर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिताई और टिकाऊ प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली की सफलता के बाद सोमवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।
सोमवार को कैंट स्थित सिटी इन होटल में मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1.40 लाख बूथ में से 1.35 लाख बूथ के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे। यह रैली नहीं तूफान था।
पार्टी कार्यकर्ता जी जान लगाकर चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताएंगे। पार्टी विकास का मुद्दा लेकर जनता के बीच जा रही है। इन्हीं विकास के मुद दे पर पीएम की अगुवाई में चुनाव लड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि बसपा की मायावती का काम आरोप लगाना है।
विज्ञापन
सपा में आंतरिक कलह है। मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मंदिर आस्था का केंद्र है। संविधान के जरिए इसका निर्माण होगा। इसके पूर्व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की।
पार्टी सूत्रों की मानें तो लखनऊ की रैली से सीधे पीएम के संसदीय क्षेत्र पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने संघ से फीडबैक लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।
माना जा रहा है कि पूरे प्रदेश नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांचों सीटें हैं। जिन पर पार्टी अपना परचम लहराना चाहती है।