फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om Mathur says Winning the fight and durable choice

जिताऊ और टिकाऊ ही लड़ेंगे चुनाव : ओम माथुर

Tue, 03 Jan 2017 09:05 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 03 Jan 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
Om Mathur says Winning the fight and durable choice
ओम माथुर - फोटो : amar ujala
 भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिताई और टिकाऊ प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली की सफलता के बाद सोमवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सोमवार को कैंट स्थित सिटी इन होटल में मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1.40 लाख बूथ में से 1.35 लाख बूथ के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे। यह रैली नहीं तूफान था।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता जी जान लगाकर चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताएंगे। पार्टी विकास का मुद्दा लेकर जनता के बीच जा रही है। इन्हीं विकास के मुद    दे पर पीएम की अगुवाई में चुनाव लड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि बसपा की मायावती का काम आरोप लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में आंतरिक कलह है। मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मंदिर आस्था का केंद्र है। संविधान के जरिए इसका निर्माण होगा। इसके पूर्व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की। 


पार्टी सूत्रों की मानें तो लखनऊ की रैली से सीधे पीएम के संसदीय क्षेत्र पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने संघ से फीडबैक लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

माना जा रहा है कि पूरे प्रदेश नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांचों सीटें हैं। जिन पर पार्टी अपना परचम लहराना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed