फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Olympian hockey player Lalit upadhyay refused state government job offer said terms and conditions are strange in varanasi

वाराणसी: ओलंपियन ललित ने ठुकराया प्रदेश सरकार की नौकरी का ऑफर, बोले- नौकरी के नियम और शर्तें हैं अजीबोगरीब

Tue, 04 Jan 2022 09:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Jan 2022 09:42 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में ओएसडी का पद दिया जा रहा था।

विज्ञापन
Olympian hockey player Lalit upadhyay refused state government job offer said terms and conditions are strange in varanasi
ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने वाले ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय ने प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग में ओएसडी की नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया है। ललित का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से दी गई नौकरी के लिए नियम और शर्तें अजीबोगरीब हैं। बता दें प्रधानमंत्री ने मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के दौरान ललित उपाध्याय से भी बातचीत की थी और काशी का हालचाल लिया था।

विज्ञापन


ओलंपियन ललित उपाध्याय ने अमर उजाला से सोमवार की देर रात बातचीत में बताया कि 24 दिसंबर को जब मैं बांग्लादेश के दौरे से लौट रहा था तो उसी दौरान मुझे फोन आया कि आप कब तक ज्वाइन करने आ रहे हैं। इसके बाद मैं लखनऊ गया और मैंने ओएसडी की जॉब प्रोफाइल के बारे में पता किया।
विज्ञापन


बताया गया कि ओएसडी की इस नौकरी में ना तो मुझे प्रमोशन मिलेगा और ना ही पुलिस की यूनिफार्म। नौकरी के लिए शासन की ओर से भेजे गए पत्र में पद को भी अस्थायी बताया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह पुलिस विभाग में पुलिस के समकक्ष नौकरी है। मैंने अधिकारियों से कहा कि मैं यह पद स्वीकार नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर नौकरी देनी ही है तो मुझे सीधी भर्ती दे दें या फिर स्पोर्ट्स में नौकरी दे दें। मैं प्रदेश में अपने लोगों की सेवा करने के लिए नौकरी करना चाहता हूं। अभी मैं बीपीसीएल में मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहा हूं। ओलंपिक में खेलने के बाद दूसरे प्रदेशों में खिलाड़ियों को ढेर सारी सुविधाएं और नौकरी दी गई हैं, लेकिन अपने प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है।

बढ़ाया देश का मान तो सरकार ने दिया था सम्मान
ओलंपिक में 41 साल बाद हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे ललित कुमार उपाध्याय को प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) बनाने की घोषणा की थी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया था कि ललित के लिए समूह ख में यूपी लोकसेवा आयोग की परिधि के बाहर विशेष कार्याधिकारी का नि:संवर्गीय पद सृजित किया गया है। पदक जीतकर लौटने के बाद पीएम ने दावत दी थी और ललित से अलग से बात की थी। परिजनों ने भी खुशी जताते हुए कहा था कि पहली बार घर में किसी को वर्दी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed