फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old mother in Varanasi oblivious to the suicide of her police inspector son in Lucknow

लखनऊ में दरोगा बेटे की आत्महत्या से वाराणसी में बूढ़ी मां बेखबर, ग्रामीण हैं स्तब्ध

Thu, 04 Mar 2021 09:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 04 Mar 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Old mother in Varanasi oblivious to the suicide of her police inspector son in Lucknow
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में गुरुवार को गोली मारकर जान देने की सूचना दरोगा निर्मल कुमार चौबे (53) के गांव पलहीपट्टी के ग्रामीणों को मिली तो सभी स्तब्ध रह गए। वहीं, बेटे की खुदकुशी की खबर से उनकी 75 वर्षीय मां विद्या देवी बेखबर रहीं। ग्रामीणों का कहना था कि वृद्धा अपने बेटे की आत्महत्या का गम नहीं सह पाएंगी। परिवार के अन्य लोगों के आने पर ही उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


चोलापुर थाना अंतर्गत पलहीपट्टी गांव निवासी निर्मल कुमार चौबे पुलिस विभाग में 15 अगस्त 1987 को भर्ती हुए थे। पत्नी निरुपमा देवी और दो बेटों के साथ वह लंबे समय से लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि निर्मल चार भाईयों में सबसे बड़े थे और सभी भाई बाहर ही रहते हैं।
विज्ञापन


घर पर उनकी मां विद्या देवी अपनी एक नातिन के साथ रहती हैं। पड़ोसियों के अनुसार निर्मल बेहद सुलझे हुए और मिलनसार किस्म के थे। जब कभी उनका गांव आना-जाना होता था तो सभी का हालचाल लेते थे। ग्रामीणों ने कहा कि पता नहीं निर्मल ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया...?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पड़ोसी इस बात का भी ध्यान रख रहे थे कि निर्मल की आत्महत्या की खबर कोई जाकर उनकी बूढ़ी मां को न बता दे। बेटे की आत्महत्या से बेखबर मां अपनी नातिन के साथ रोजमर्रा के घरेलू काम में लगी हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed