फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man suicide attempt in superintendent police office at varanasi

बनारसः मिट्टी का तेल उड़ेल कर एसएसपी कार्यालय पहुंचा बुजुर्ग, मचा हड़कंप

Wed, 10 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 10 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Old man suicide attempt in superintendent police office at varanasi
बनारस के एसएसपी कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बुजुर्ग मिट्टी का तेल खुद पर उड़ेल कर पत्नी के साथ वहां पहुंच गया। बुजुर्ग माचिस की तीली जलाते इससे पहले ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। बुजुर्ग ने बताया कि नाबालिग बेटी के लापता होने की फरियाद बीते तीन महीने से फूलपुर थाने पर नहीं सुनी जा रही है इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बुजुर्ग की समस्या सुनी और उन्हें शांत कराया। साथ ही एसएसपी ने फूलपुर इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, इस घटनाक्रम के दौरान एसएसपी कार्यालय के पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


फूलपुर के सहमलपुर गांव निवासी दूधनाथ उपाध्याय का आरोप है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को तीन माह पूर्व पड़ोसियों ने गायब कर दिया। इसकी शिकायत फूलपुर थाने से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां तक की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने उनकी और उनकी पत्नी डिप्टी उपाध्याय की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत फूलपुर पुलिस से की गई तो फिर सुनवाई नहीं हुई। दूधनाथ ने बताया कि उन्हें कुछ नहीं सूझा तो वो मंगलवार की सुबह खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर एसएसपी से गुहार लगाने गए थे। यदि वहां भी सुनवाई न होती तो आत्मदाह कर जीवन खत्म कर देते। उन्होंने कहा कि न्याय की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष फूलपुर ने बताया कि दूधनाथ की तहरीर पर सोमवार को ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मंगलवार को उनकी बेटी के गायब होने के संबंध में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed