फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   old complex in Beniyabagh will be demolished and new one will be built in its place in Varanasi

Varanasi News: पुराने को तोड़कर बनाया जाएगा बेनियाबाग का नया कॉम्प्लेक्स, पार्किंग की भी दी जाएगी सुविधा

Tue, 30 Dec 2025 10:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Dec 2025 10:31 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पुराने को तोड़कर बेनियाबाग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही इसमें पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
old complex in Beniyabagh will be demolished and new one will be built in its place in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

पान दरीबा पुलिस चौकी के पीछे पुराने को तोड़कर बेनियाबाग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। दशाश्वमेध जोन कार्यालय से कुछ ही दूरी पर इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से लोगों को सहूलियत होगी। इसमें पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी, ताकि खरीदारी करने वालों की गाड़ियां आसानी से पार्क हो सकें।

विज्ञापन


बेनियाबाग क्षेत्र में पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हटाकर नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की ओर से इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। जल्द ही इंजीनियरों की टीम निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


बेनियाबाग में पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भूतल पर 16 दुकानें हैं, जबकि प्रथम तल पर 14 दुकानें हैं। इनमें कई दुकानदार लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं। इन सभी 30 दुकानों पर 24.50 लाख रुपये बकाया है। पूर्व में कई बार दुकानदारों को किराया जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है। पिछले दिनों नगर निगम ने दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया था। इसे लेकर कई बार निगम और दुकानदारों के बीच खींचतान हुई। बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इसकी ड्राइंग-डिजाइन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण शुरू कराने की दिशा में कार्य होगा। पार्षद श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों अधिकारियों ने यहां निरीक्षण किया था। इसके बाद यहां कॉम्प्लेक्स बनवाने की चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed