{"_id":"6896ec0f8d9fb70c54016460","slug":"old-age-home-equipped-with-high-facilities-built-for-elderly-in-ramnagar-at-varanasi-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: काशी में बुजुर्गों को मिलेगा एक और ठिकाना, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस; 100 वृद्धों की होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: काशी में बुजुर्गों को मिलेगा एक और ठिकाना, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस; 100 वृद्धों की होगी क्षमता
Sat, 09 Aug 2025 12:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:05 PM IST
सार
Varanasi News: काशी में बुजुर्गों को एक और ठिकाना मिलेगा। इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वृद्धाश्रम बनकर तैयार हो चुका है। इस वृद्धाश्रम की क्षमता 100 वृद्धों की है।
विज्ञापन
elderly
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुजुर्गों के लिए जिले में एक और आश्रय घर बन जाएगा। रामनगर में 100 वृद्धों की क्षमता वाला वृद्धाश्रम बनकर तैयार हो चुका है और ये इसी महीने शुरू हो जाएगा। यहां बुजुर्गों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें एक फिजियोथेरेपी सेंटर, योग व व्यायाम के लिए लॉन और पार्क के साथ बुजुर्गों को चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध होगी। 6840 वर्गमीटर में 23.14 करोड़ की लागत से यह वृद्धाश्रम बना है।
विज्ञापन
जिले में सरकारी स्तर पर दुर्गाकुंड में वृद्धाश्रम है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में 100 बेड का बना वृद्धाश्रम जिले का दूसरा आश्रम होगा। कार्यदायी संस्था नॉदर्न कोलफील्ड लिमिटेड सिंगरौली (एनसीएल) ने रामनगर वृद्धाश्रम का निर्माण पिछले साल जुलाई में शुरू कराया था।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दूबे ने बताया कि इसे जुलाई तक पूरा करना था। अभी फिनिशिंग का काम बाकी है जो इस महीने पूरा हो जाएगा। अगले महीने इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से शासन को इसके उद्घाटन के संबंध में पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि पीएम या मुख्यमंत्री अपने अगले दौरे के दौरान इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Flood in Varanasi: बाढ़ के बाद गलियों में मलबा और गंदगी छोड़ गई गंगा, बीमारियों का भी खतरा
60 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग ठहरेंगे
रामनगर वृद्धाश्रम में 60 साल की उम्र के ऊपर के 100 बुजुर्गों को रखा जाएगा। बुजुर्गों को यहां मेडिकल से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसमें पुरुष और महिलाओं के लिए 10 बेड का नर्सिंग स्टेशन बना है। इसके अलावा इंडोर गेम की भी सुविधा है।
ये होगी सुविधाएं
बहुउद्देशीय हाल एक, नर्सिंग स्टेशन, छह स्टाफरूम, 30 डबल बेडरूम, 16 सिंगल रूम, दो डॉरमेट्री, भोजनालय, छह लिफ्ट, दो सीढ़ी, एक मीटिंग और एक इंडोर गेम रूम और दो टेरिस गार्डेन होंगे। इसके अलावा सामान्य और दिव्यांग शौचालय बनाए गए हैं।
ये होगी सुविधाएं
बहुउद्देशीय हाल एक, नर्सिंग स्टेशन, छह स्टाफरूम, 30 डबल बेडरूम, 16 सिंगल रूम, दो डॉरमेट्री, भोजनालय, छह लिफ्ट, दो सीढ़ी, एक मीटिंग और एक इंडोर गेम रूम और दो टेरिस गार्डेन होंगे। इसके अलावा सामान्य और दिव्यांग शौचालय बनाए गए हैं।