{"_id":"63c1a843ac8a632d6301f102","slug":"officials-reached-the-village-solved-the-problems-varanasi-news-vns693584324-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अधिकारी पहुंचे गांव, समस्याओं का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अधिकारी पहुंचे गांव, समस्याओं का किया समाधान
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के आठों ब्लॉकों के दो-दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को जन चौपाल आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान पेंशन, आवास आदि की शिकायतें ज्यादा आईं। चौपाल में कुल 153 शिकायतें आईं, जिनमें से 150 का मौके पर समाधान किया गया।
विकास खंड आराजीलाइन के मिल्कीचक और भवानी, बड़ागांव के गांगकला और सिसवा, चोलापुर के रजवाड़ी और भिटूर, हरहुआ के मुर्दहा और औरा, काशी विद्यापीठ के टडिया और कोरौता, पिंडरा के महगांव और गरथमा, सेवापुरी के रसुलहा और नहवानीपुर तथा चिरईगांव के पतेरहवा और पियरी में चौपाल लगाई गई। इन गांवों में ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं सुनाईं। ज्यादातर मौके पर समाधान किया गया और शेष को संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा गया। आराजी लाइन ब्लॉक में 21, बड़ागांव ब्लॉक में 4, चोलापुर ब्लॉक में 19, हरहुआ में 8, काशी विद्यापीठ में 28, पिंडरा में 6, सेवापुरी में 40, चिरईगांव में 27 शिकायतें आईं।
-------
केस-1
पियरी में टूटी पुलिया को दुरुस्त कराने मांग उठी
चिरईगांव ब्लॉक के पियरी गांव में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने शारदा सहायक नहर की टूटी पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की। साथ ही नहर में आ रहे गोइठहा ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी रोकने की मांग उठी। खंड विकास अधिकारी राजेश वर्मा ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। यहां पीएम आवास, पीएम किसान, मनरेगा जॉबकार्ड सहित कुल 30 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
----------
केस- 2
किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की
सेवापुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रसूलाहा तथा नहवानीपुर में खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत रसुलाहा में 14 ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। इसमें 12 लाभार्थियों का केवाईसी कराई गई। आवास और राशन न मिलने की भी ग्रामीणों ने शिकायत की।
--------
केस- 3
राशन वितरण में गड़बड़ी का लगाया आरोप
काशी विद्यापीठ ब्लॉक स्थित करौता गांव के पंचायत भवन पर बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व समाधान कराया। इस दौरान टड़िया गांव के सरजू साहनी, सावित्री वर्मा आदि ने कोटेदार पर घटतौली व नियमित राशन न बांटने का आरोप लगाया। बीडीओ ने इसकी एसडीएम से शिकायत करते हुए जांच कराने की बात कही।