फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Officials inspected fire safety systems; deficiencies were found in 5 out of 9 coaching center buildings.

Varanasi News: फायर सिस्टम देखने पहुंचे अफसर, नौ कोचिंग सेंटर के भवनों में 5 में मिली कमियां

Tue, 23 Jun 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected fire safety systems; deficiencies were found in 5 out of 9 coaching center buildings.
लखनऊ कोचिंग में हुई अग्नि कांड के बाद फायर स्टेशन ऑफिसर भेलूपुर इंद्रजीत वर्मा भेलूपुर और लंका - फोटो : Archive
वाराणसी। लखनऊ में सोमवार की दोपहर को कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के अफसर अपनी टीम के साथ कोचिंग सेंटर देखने पहुंचे। नौ कोचिंग सेंटर के भवनों में 5 में मिली कमियां, सभी को नोटिस दिया जाएगा। दुर्गाकुंड क्षेत्र में जेआरएस, एलवन, एलेन कोचिंग सेंटर, मकबूल आलम रोड में आकाश कोचिंग, माइक्रोटिक कोचिंग, जेबीकेबी कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। माइक्रोटेक कोचिंग में स्मोक डिटेक्टर क्रियाशील दशा में नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं, जेबीकेबी कोचिंग सेंटर में केवल अग्निशमन यंत्र लगा मिला। फायर स्टेशन पिंडरा क्षेत्र में शिव प्रभा भवन, शगुनहा, बाबतपुर, इसरो सेल स्टडी सेंटर, बाबतपुर, इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन, बाबतपुर का भी निरीक्षण किया गया। कुल 9 भवनों को चेक करने पर 5 भवनों में कमियां मिलीं, जिन्हें फायर हाइड्रेंट सिस्टम, अग्निशमन यंत्र और फायर पंप आदि व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। जिन जगहों पर कमियां मिली हैं, उनको नोटिस दिया जाएगा। लंका क्षेत्र के कबीरनगर में चलने वाले कोचिंग सेंटरों पर लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच करने के साथ ही आग लगने पर बुझाने के लिए जरूरी फायर सिस्टम की व्यवस्थाओं को भी परखा। इसमें कई जगहों पर सेंटरों पर अप्रशिक्षित कर्मचारी मिले। कोचिंग सेंटरों पर तैनात कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

इस पर अग्निशमन विभाग की टीम ने कई संचालकों को उपकरणों को दुरुस्त रखने और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करवाने को कहा। कबीरनगर, दुर्गाकुंड इलाके और आसपास में करीब तीन किलोमीटर के दायरे में छोटे-बड़े 40 से अधिक कोचिंग सेंटर हैं। इसमें कुछ तो सड़क पर दिखते हैं, लेकिन बहुत से कोचिंग सेंटर कबीरनगर, खोजवा इलाके की संकरी गलियों में हैं। यहां ऐसी गलियां हैं, जहां अगर कभी आग लग जाए तो अग्निशमन की बड़ी गाड़ी तो दूर, बाइक वाली गाड़ी को भी जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोचिंग सेंटरों में व्यवस्थाओं की जांच की तो कई जगहों पर अग्निशमन यंत्र, बचाव के अन्य उपाय तो मिले, लेकिन उनको चलाने वाले कर्मचारी अप्रशिक्षित मिले और कुछ जगहों पर कर्मचारी छुट्टी पर मिले। जो भी कमियां मिली हैं, उनकी सूची तैयार करवाकर कोचिंग संचालकों को नोटिस दी जाएगी। - आनंद सिंह राजपूत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी



किन-किन जगहों पर हैं सर्वाधिक कोचिंग सेंटर
मलदहिया चौराहे के पास
लंका-कबीरनगर-दुर्गाकुंड
खोजवा, रविंद्रपुरी, गुरुधाम इलाका
गायघाट, काल भैरव इलाका, चौखंभा, दूध विनायक
भेलूपुर, मदनपुरा, सोनारपुरा इलाका

सपा ने जताया दुख, नए सिरे से जांच की मांग
लखनऊ स्थित अलीगंज में कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत पर सपा कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। सपा नेता विष्णु शर्मा ने कहा कि सरकार को घटना की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए, जिससे कि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके। उन्होंने वाराणसी जिला प्रशासन से शहर में चलने वाले कोचिंग सेंटरों की नए सिरे से आग लगने से बचाव की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed