{"_id":"6a3996ee8e84478798094629","slug":"officials-inspected-fire-safety-systems-deficiencies-were-found-in-5-out-of-9-coaching-center-buildings-varanasi-news-c-20-vns1056-1439241-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भेलूपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत दो ने मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भेलूपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत दो ने मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से स्पीड पोस्ट के जरिये 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरजाशंकर जायसवाल समेत दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागंभीर सिंह निवासी पीड़ित विनोद जायसवाल ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार दोपहर को यह धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में उनसे 10 लाख रुपये नकद देने की मांग की गई थी। इसमें कहा गया था कि उनके पूरे परिवार पर नजर रखी जा रही है। पत्र में यह भी निर्देश दिया गया था कि पांच-छह दिनों के भीतर कौशांबी के धुमाई गांव में अझुवा सड़क के पास अकेले पैसे लेकर आएं। एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए भी कहा गया था।
धमकी देने वाले ने खुद को पुराना शुभचिंतक बताया। पत्र में चेतावनी दी गई थी कि यदि आने वाली समस्या से बचना है तो बिना किसी को बताए पैसे लेकर आएं। विनोद जायसवाल की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने आरोपियों में कौशांबी के धुमाई, कड़ा ब्लॉक, सिराथू के अंकित सोनकर और भेलूपुर थाने के फरार हिस्ट्रीशीटर गिरजाशंकर जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।