फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Officials are working to repair the leak in the pipeline.

Varanasi News: पाइपलाइन में हुए रिसाव को ठीक करने में जुटे अधिकारी

Thu, 08 Jan 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Officials are working to repair the leak in the pipeline.
नगर पालिका आजमगढ़ के आसिफगंज और सदावर्ती मोहल्ले में लोगों के घरों में लगी टोटियों से नाली और सीवर का गंदा पानी आने लगा। इस गंभीर समस्या को अमर उजाला ने 8 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और लीकेज की मरम्मत शुरू कराई।
नगर पालिका परिषद की टीम ने जांच के दौरान दो स्थानों पर लीकेज पाए, जिन्हें ठीक कर दिया गया। जलकल विभाग के जेई शशांक पांडेय ने बताया कि रामलीला मैदान के पास और तकिया रोड स्थित पुरानी कोतवाली के पास लीकेज मिला था, जिसे दुरुस्त कर दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों की भी जांच की जा रही है। इस दौरान एई सुरेंद्र यादव सहित कर्मचारी मौजूद रहे। आसिफगंज और सदावर्ती मोहल्लों में 7500 की आबादी दूषित जलापूर्ति की चपेट में है। गंदा पानी आने से लोगों में दहशत का माहौल है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed