{"_id":"6994d5841aec34683b089e76","slug":"officers-of-departments-getting-c-and-d-ranking-on-the-chief-ministers-dashboard-should-make-improvements-varanasi-news-c-20-noi1138-1294207-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर सी व डी रैकिंग पाने वाले विभागों के अफसर करें सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर सी व डी रैकिंग पाने वाले विभागों के अफसर करें सुधार
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड का सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा जिन विभागों के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर सी और डी रैंकिंग है, संबंधित अधिकारी रैंकिंग सुधारें। अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं।
निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। वहीं, जिन परियोजनाओं में समय के विस्तार की आवश्यकता है, उचित कारण देते हुए समय सीमा का विस्तार कराने का प्रस्ताव दें। जिन परियोजनाओं में अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, उसके लिए डिमांड भेजें। ऐसी परियोजनाओं जिन्हें पूर्ण नहीं कराया जा सकता है, उन्हें डैशबोर्ड से हटाकर आवश्यक कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर सी और डी रैंकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन माॅनीटरिंग करने को कहा।