फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ODOP branding in front of guest who came in NRI summit

एनआरआई सम्मेलन में आए मेहमानों को बताई जाएंगी एक जिला-एक उत्पाद की खासियतें

Wed, 17 Oct 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 17 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
ODOP branding in front of guest who came in NRI summit
वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में यूपी के 80 जिलों से एक-एक खास उत्पाद का प्रचार किया जाएगा। मेहमानों के समक्ष इनकी खास अंदाज में प्रस्तुति की जाएगी और उनसे संवाद कर इन उत्पादों के निर्यात की संभावना तलाशी जाएगी। ज्यादातर हस्तशिल्प उत्पादों को चीन से टक्कर मिलने के कारण निर्यात प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


जिलों की पहचान बने उद्योगों के लिए विदेशों में बाजार तलाशना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। हर जिले के शिल्प कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट की प्रस्तुति की योजना है। सम्मेलन के दौरान डेढ़ घंटे के सत्र में इन उत्पादों की खूबियां मेहमानों को बताईं जाएंगी। सरकार ने इसी उद्देश्य से विदेश मंत्रालय से सम्मेलन में 80 स्टाल लगाने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग ने सम्मेलन के लिए सभी जिलों के उद्यमियों को न्यौता भेजा है। इसमें चयनित उद्यमियों के उत्पादों को प्रवासियों के बीच प्रदर्शित किया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि निर्यात की संभावनाओं के लिए विदेशों में बसे प्रवासियों से इसकी चर्चा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उत्पादों पर रहेगा खास फोकस

सिल्क उद्योग (वाराणसी), दरी व कालीन (मिर्जापुर), ब्लैक पॉटरी (आजमगढ़), बिंदी (बलिया), पावरलूम (मऊ), प्रेशर कुकर (जौनपुर) लेदर उत्पाद (आगरा), ताला और हार्डवेयर (अलीगढ़), जरी जरदोजी (कासगंज), पीतल के बर्तन (संत कबीरनगर), टेराकोटा (गोरखपुर), फर्नीचर (महाराजगंज), देसी घी (औरेया), इत्र (कन्नौज), इंब्रायडरी (लखनऊ), स्पोर्ट्स गुड्स (मेरठ), मेटल क्राफ्ट (मुरादाबाद) और वुडकार्विंग (सहारनपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed