{"_id":"647c7e4a1aa2fd865a02db89","slug":"odisha-train-accident-shradh-karm-for-dead-souls-at-pishach-mochan-kund-by-congress-2023-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Odisha Train Accident: पिशाचमोचन कुंड पर मृत आत्माओं के लिए श्राद्धकर्म, कांग्रेस बोली- रेल मंत्री दें इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Odisha Train Accident: पिशाचमोचन कुंड पर मृत आत्माओं के लिए श्राद्धकर्म, कांग्रेस बोली- रेल मंत्री दें इस्तीफा
Sun, 04 Jun 2023 05:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 04 Jun 2023 05:36 PM IST
सार
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में मृतकों को वाराणसी में श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पिशाचमोचन कुंड पर अजय राय की उपस्थिति में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्धकर्म का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
पिशाचमोचन कुंड पर मृत आत्माओं के लिए श्राद्धकर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में मृतकों को वाराणसी में श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पिशाचमोचन कुंड पर पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्धकर्म का आयोजन हुआ। शांति पाठ कर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
विज्ञापन
अजय राय ने कहा की इस त्रासद रेल हादसे की खबर से मन बेहद विचलित और शोक मग्न है। आखिर इतना बड़ा रेल हादसा हुआ कैसे? यह रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। फिलहाल आलोचना का समय नहीं है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह मृतकों के परिजनों को इस अपार शोक को सहन करने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि इस भीषण दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेलमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कहीं यह दुर्घटना कोई गहरी साज़िश तो नहीं, यह निष्पक्ष जांच से ही संभव होगा। रेलवे से इतर सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की कमेटी इसकी गंभीरता से जांच करें ताकि देश को सच्चाई का पता लग सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।