फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   objectionable comment from fake facebook account of IIT BHU director

आईआईटी बीएचयू निदेशक की फर्जी फेसबुक आईडी की जांच शुरू

Thu, 16 Nov 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 16 Nov 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
objectionable comment from fake facebook account of IIT BHU director
facebook - फोटो : fb
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। निदेशक की तहरीर पर लंका पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। छानबीन के लिए भेलूपुर सीओ एपी सिंह और लंका एसओ संजीव सिंह गुरुवार को आईआईटी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने निदेशक से मुलाकात कर मामले से जुड़े पहलुओं पर बात की। उधर, आईआईटी की एक साइबर एक्सपर्ट टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है। आईआईटी में 10 नवंबर की शाम छह बजे होने वाली म्यूजिकल नाइट बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के विरोध पर रदद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


उसके बाद से आईआईटी और बिड़ला हॉस्टल के कुछ छात्रों के बीच तनाव बना है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ खूब टिप्पणियां हो रही हैं। इसी क्रम में पिछले बुधवार को बिड़ला हॉस्टल के छात्र आशुतोष सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में आईआईटी निदेशक  के नाम और फोटो लगी आईडी से भद्दी-भद्दी गालियां और अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट की गई। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वार और तेज हो गया। गुरुवार को लंका थाने पहुंचे आईआईटी निदेशक प्रो. राजीव संगल ने लंका एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

उनका कहना था कि  फेसबुक पर उनका कोई अकाउंट नहीं है। उनका फर्जी अकाउंट बनाने और अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंका पुलिस ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

निदेशक प्रो. राजीव संगल के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का छह महीने के अंदर यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी दो बार फेसबुक पर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया जा चुका है। प्रो. संगल ने बताया कि इसके पहले मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने फेसबुक को खुद ई-मेल भेजकर अकाउंट ब्लॉक करवाया था। 

म्यूजिकल नाइट को लेकर छिड़ा साइबर वार

objectionable comment from fake facebook account of IIT BHU director
आईआईटी बीएचयू डायरेक्टर द्वारा लंका थाने में दी गई तहरीर - फोटो : अमर उजाला
म्यूजिकल नाइट विरोध को लेकर आमने-सामने के मुकाबले के बाद अब आईआईटी और बीएचयू के छात्रों के बीच साइबर वार छिड़ गया है। बुधवार को एक छात्र ने म्यूजिकल नाइट विरोध से जुड़ी एक पोस्ट फेसबुक वाल पर डाली।

इसके जवाब में आईआईटी डायरेक्टर प्रो. राजीव संगल के नाम की आईडी से किसी ने गालियां पोस्ट कर बावेला खड़ा कर दिया।  बता दें कि आईआईटी में 10 नवंबर की शाम छह बजे होने वाली म्यूजिकल नाइट का बीएचयू के छात्रों ने विरोध पर रद्द किए जाने के बाद से ही आईआईटी और बीएचयू छात्रों के बीच माहौल तल्ख बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के खिलाफ खूब टिप्पणियां हो रही हैं।मामला तब और बिगड़ गया जब बिरला छात्रावास में रहने वाले छात्र आशुतोष सिंह ने बुधवार शाम करीब 5.30 बजे अपने फेसबुक पर आईआईटी में होने वाली गतिविधियों को लेकर भद्दी टिप्पणी के साथ ही संस्थान निदेशक पर कई गंभीर आरोप लगाए।

इसे उसने इसे अपना व्यक्तिगत विचार बताया है और लिखा है कि किसी को दु:ख पहुंचाने की मंशा नहीं है। इसके बाद उस पर किसी ने डायरेक्टर की आईडी से जो जवाब दिया वह चौकाने वाला रहा। इसकी जानकारी आशुतोष को हुई तो उसने तत्काल इसकी जानकारी लंका एसओ को फोन कर दी और एडीजी जोन को ट्वीट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed