फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Objection another Waqf property Varanasi lawyers complained Mufti-e-Shahar said

UP : वाराणसी में वक्फ की एक और संपत्ति पर आपत्ति, अधिवक्ताओं ने की शिकायत; मुफ्ती-ए-शहर ये कही ये बात

Tue, 10 Dec 2024 04:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Dec 2024 04:04 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में यूपी काॅलेज के बाद एक और वक्फ संपत्ति पर विवाद शुरू हाे गया है। चाैक के बीबी रजिया मस्जिद को लेकर अधिवक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही इसकी जांच की भी मांग की है।

विज्ञापन
Objection another Waqf property Varanasi lawyers complained Mufti-e-Shahar said
चाैक स्थित बीबी रजिया मस्जिद को लेकर हुई शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौक स्थित बीबी रजिया मस्जिद के वक्फ संपत्ति होने पर आपत्ति की गई है। मामले की शिकायत शासन से भी हुई है। इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग हुई है।

विज्ञापन


बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय और प्रबंध समिति के सदस्य मिलिंद श्रीवास्तव का आरोप है कि फर्जी मकान नंबर के आधार पर बीबी रजिया मस्जिद को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया। साथ ही ब्योरा पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया। एक मकान नंबर पर अवमुक्तेश्वर मोहल्ला लिखा है। 
विज्ञापन


इससे सटे दूसरे मकान को वक्फ संपत्ति में दर्ज करा दिया गया, जो गलत है। मौके पर ऐसा कोई मकान नंबर अस्तित्व में नही है। नगर निगम के असेसमेंट रजिस्टर में मिर्जा नजिरूद्दीन वगैरह का नाम दर्ज है। इसमें मस्जिद का जिक्र तक नहीं है। भवन का फोटो दूसरा है, जबकि वक्फ संपत्ति में दर्ज मकान का नंबर दूसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मामले की शिकायत पहले भी सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की गई थी। इसकी जांच कर कोतवाली जोन के राजस्व निरीक्षक ने रिपोर्ट दी थी। राजस्व निरीक्षक ने साफ कहा था कि नगर निगम गृहकर वसूली के लिए ही नामांतरण की कार्रवाई करता है। स्वामित्व का निर्धारण नगर निगम नहीं करता है। यह काम राजस्व विभाग का होता है।

इनकी भी सुनें
बीबी रजिया की मस्जिद ही है। 1440 में इब्राहिम शर्की के बेटे सुल्तान महमूद वाराणसी आए थे। यहां राजा बीबी नामक महिला से विवाह किया। सुल्तान महमूद के निधन के बाद राजा बीबी ने ही मस्जिद बनवाई थी। - अब्दुल बातिन नोमानी, मुफ्ती-ए-शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed